अखिलेश के ‘चवन्नी’ बयान पर भड़के जयंत चौधरी, सपा को 2027 में भुगतना पड़ेगा खामियाजा: एनडीए

New Delhi, 15 सितंबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज होता जा रहा है. Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख और Union Minister जयंत चौधरी ने तीखा पलटवार किया है. दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि यदि उन्होंने गठबंधन के पुराने राज खोले तो अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश में खड़ा होने की जगह नहीं मिलेगी. उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है और एनडीए के नेताओं ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जयंत चौधरी ने सही बात कही है, क्योंकि वे उनके घर में जाते-आते रहते थे और पूरे घर का हाल जानते हैं.

वहीं मंत्री अनिल राजभर ने भी अखिलेश यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में, राजनीति में जयंत चौधरी का परिवार बहुत बड़ा है और पूरा देश उसका सम्मान करता है. जिस तरह से Samajwadi Party के मुखिया ने चौधरी के परिवार को अपमानित करने का काम किया है. वह सही नहीं है. अनिल राजभर ने कहा कि जयंत चौधरी साहब तो बहुत भले इंसान हैं, कोई कठोर बात उन्होंने नहीं कही, लेकिन आप 2027 के चुनाव में देखिएगा, इसका खामियाजा Samajwadi Party को भुगतना पड़ेगा.

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी जयंत चौधरी के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी एक Union Minister और वरिष्ठ नेता हैं. उनके पिता Union Minister रहे और उनके दादा उत्तर प्रदेश के Chief Minister और देश के Prime Minister भी रहे. जिस पार्टी ने देश को Prime Minister दिया, उसे ‘चवन्नी’ शब्द से संबोधित करने पर स्वाभाविक रूप से गुस्सा और आक्रोश तो होगा ही.

कश्यप ने कहा कि शायद जयंत चौधरी के पास कुछ ऐसे पुराने अनुभव हैं जो Samajwadi Party के लिए खतरा बन सकते हैं. अब वह क्या है, इसका जवाब तो वे खुद ही देंगे.

Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और जयंत चौधरी पर तंज कसते हुए कहा था कि “हम लोगों ने चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी हमें छोड़कर चले गए.”

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment