
किश्तवाड़, 2 फरवरी . केंद्र Government की Chief Minister युवा स्वरोजगार योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल के रूप में सामने आ रही है. इस योजना से लाभान्वित हुए किश्तवाड़ के युवा उद्यमी प्रियांशु शर्मा ने Prime Minister Narendra Modi का आभार जताते हुए कहा कि यह स्कीम देशभर के बेरोजगार युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है.
प्रियांशु शर्मा ने बताया कि मिशन युवा स्कीम के तहत उन्हें 10 लाख रुपए का लोन प्राप्त हुआ, जिसकी मदद से वह अपना खुद का व्यवसाय सफलतापूर्वक स्थापित कर पाए. उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को न सिर्फ आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक आजादी की ओर भी ले जा रही है. इस तरह की प्रगतिशील Governmentी पहलें उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ बेरोजगारी कम करने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं.
प्रियांशु शर्मा ने से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू यूनिवर्सिटी से एमए (इतिहास) की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का मन बना लिया था. इसके बाद जब वह किश्तवाड़ आए तो उन्हें रोजगार कार्यालय के माध्यम से मिशन युवा स्कीम की जानकारी मिली. योजना के तहत आवेदन करने के बाद उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया.
उन्होंने कहा कि रोजगार कार्यालय से मिलने वाले सहयोग से न सिर्फ अपना व्यवसाय स्थापित करना आसान हुआ, बल्कि इसके जरिए दूसरों को भी रोजगार देने का अवसर मिला. वर्तमान में उनके व्यवसाय से तीन अन्य लोग जुड़े हुए हैं, जो शेफ के रूप में कार्यरत हैं. इससे न सिर्फ उन्हें, बल्कि अन्य युवाओं को भी रोजगार मिला है.
प्रियांशु शर्मा का मानना है कि आज के युवाओं को छोटे स्तर पर ही सही, लेकिन अपना कारोबार शुरू करने की पहल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र Government द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है. Government चाहती है कि देश का युवा आत्मनिर्भर बने और राष्ट्र की प्रगति में अपनी अहम भूमिका निभाए.
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि केवल Governmentी नौकरी या निजी क्षेत्र की ओर ही न देखें, बल्कि उद्यमिता को अपनाएं और रोजगार सृजन का माध्यम बनें. इससे न सिर्फ उनका भविष्य सुरक्षित होगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.
–
एएसएच/डीकेपी