महिला आरक्षण बिल से महिलाओं को मिलेगा उनका हक : एनडीए

New Delhi, 3 अप्रैल . महिला आरक्षण बिल को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. केंद्र Government इस बिल को जल्द लागू करने के लिए सक्रिय नजर आ रही है. वहीं Political दलों के नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं.

दिल्ली में BJP MP योगेंद्र चांदोलिया ने से कहा कि महिलाओं को आरक्षण देना Prime Minister Narendra Modi की प्रतिबद्धता है. इस वादे को पूरा करने के लिए भाजपा ने संसद के मौजूदा सत्र में भी प्रयास किए, लेकिन विपक्ष के सहयोग न करने के कारण चर्चा अब 16, 17 और 18 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है. उन्होंने भरोसा जताया कि महिलाओं को उनका हक जरूर मिलेगा और केंद्र Government अपना वादा पूरा करेगी.

वहीं Patna में जदयू राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि 16 से 18 अप्रैल तक का यह विशेष सत्र पूरी तरह महिला आरक्षण पर चर्चा के लिए समर्पित होगा. केंद्र Government चाहती है कि महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलने में देरी न हो. साथ ही यह भी बताया कि इस बिल को संसद में लाकर 2029 के चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है.

इसी मुद्दे पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस 30 साल तक महिला आरक्षण बिल पास नहीं कर पाई, जबकि मौजूदा Government ने इसे महज दो दिनों में पारित कर दिया. उन्होंने दोहराया कि Prime Minister Narendra Modi महिलाओं की Political भागीदारी बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

संजय सरावगी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हर विधानसभा और Lok Sabha में महिलाओं की मजबूत मौजूदगी हो और वे कानून बनाने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएं.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment