New Delhi, 20 जून . देश की 15वीं President द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर देशभर के नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं. इस खास मौके पर Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी President द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी. कांग्रेस सांसद ने President के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की.
राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, “President द्रौपदी मुर्मू जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मैं आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.”
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपनी पार्टी की ओर से President मुर्मू को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हम उनके दीर्घायु, स्वस्थ और पूर्ण जीवन की कामना करते हैं.
अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर खड़गे ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम India की माननीय President श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. उनकी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति अटूट समर्पण देश को सत्य और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाता रहे. हम उनके दीर्घायु, स्वस्थ और पूर्ण जीवन की कामना करते हैं.”
तमिलनाडु के Chief Minister एमके स्टालिन ने भी President द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “President द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई. राष्ट्र की सेवा में आपके अच्छे स्वास्थ्य, शांति और खुशी की कामना करता हूं.”
द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई 2022 को India की 15वीं President बनीं. इससे पहले वो Jharkhand की Governor (2015–2021) रह चुकी हैं. वो India की पहली आदिवासी President हैं.
20 जून, 1958 को Odisha के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में जन्मी द्रौपदी मुर्मू का बचपन कठिनाइयों और संघर्षों से भरा रहा.
वो अपने गांव की पहली लड़की थीं, जिन्होंने कॉलेज जाकर उच्च शिक्षा हासिल की. साल 2000 में द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ा और Odisha विधानसभा में प्रवेश किया. वो 2009 तक दो कार्यकालों तक विधायक रहीं. 18 मई 2015 को द्रौपदी मुर्मू Jharkhand की Governor नियुक्त की गईं. उस समय भी वो राज्य की पहली महिला Governor बनीं.
–
डीसीएच/केआर