
वॉशिंगटन, 5 अप्रैल . व्हाइट हाउस ने social media पर तेजी से फैल रही उन अटकलों को खारिज किया है, जिसमें President डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में भर्ती किए जाने की बात कही जा रही थी. व्हाइट हाउस ने इन दावों को गलत बताया.
यह अटकलें तब शुरू हुईं जब व्हाइट हाउस ने Saturday सुबह 11 बजे (ईटी) यात्रा और फोटो ‘लिड’ घोषित किया, जिसका मतलब होता है कि उस दिन President की कोई और सार्वजनिक उपस्थिति नहीं होगी.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि ट्रंप को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर ले जाया गया है, जिसे एक वायरल मोटरकेड वीडियो ने और हवा दी.
हालांकि, फैक्ट-चेक और बाद की रिपोर्टिंग में पता चला कि यह वीडियो 2024 का है, जब ट्रंप को फायरिंग में घायल होने के बाद पेन्सिल्वेनिया के बटलर स्थित एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी.
व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर स्टीवन च्युंग ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि President का कार्यक्रम सामान्य है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ट्रंप से ज्यादा मेहनत करने वाला कोई President नहीं रहा है. इस ईस्टर वीकेंड पर भी वह व्हाइट हाउस और ओवल ऑफिस में लगातार काम कर रहे हैं.”
वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर से रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार ने भी कहा कि वहां न तो ‘मरीन वन’ था, न कोई मोटरकेड और सड़कें भी खुली हुई थीं.
सीबीएस न्यूज की पत्रकार एम्मा निकोलसन ने पोस्ट किया, “दोपहर 1:50 बजे वेस्ट विंग के दरवाजे पर एक मरीन संतरी खड़ा है, जो यह दर्शाता है कि President अंदर काम कर रहे हैं.”
आमतौर पर वेस्ट विंग के प्रवेश द्वार पर मरीन संतरी की मौजूदगी यह संकेत देती है कि President इमारत में मौजूद हैं और काम कर रहे हैं.
हाल के वर्षों में President की गतिविधियों से जुड़ी गलत जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैलती रही है, जिसे रोकने के लिए अक्सर आधिकारिक स्पष्टीकरण की जरूरत पड़ती है.
–
एवाई/एबीएम