
New Delhi, 1 अप्रैल . दिल्ली के आउटर डिस्ट्रिक्ट में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड टीम ने एक सक्रिय वाहन चोर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं. Police के अनुसार, इस गिरफ्तारी से तीन वाहन चोरी के मामलों का भी खुलासा हुआ है.
यह कार्रवाई 29 मार्च 2026 को उस समय की गई, जब एएटीएस टीम को निहाल विहार इलाके के ऋषाल गार्डन स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास एक व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली. सूचना को गंभीरता से लेते हुए Police ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया. टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, उन्होंने एक युवक को मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में देखा. Police को देखते ही युवक ने यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क Policeकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया.
पूछताछ में युवक की पहचान करण के रूप में हुई, जो दिल्ली के हिरनकुदना का रहने वाला है, और उसकी उम्र 23 वर्ष बताई गई है. तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई, जिसके बाद निहाल विहार थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. जिस मोटरसाइकिल पर वह सवार था, वह भी जांच में चोरी की निकली.
आगे की पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए. उसकी निशानदेही पर Police ने चंचल पार्क इलाके से चार और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं. जांच में इनमें से दो मोटरसाइकिलें पहले से दर्ज मामलों से जुड़ी पाई गईं, जबकि बाकी दो के बारे में Police जांच कर रही है.
Police जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी करण पहले से ही 15 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और मुंडका थाने का घोषित बदमाश है. वह लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय था.
Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बरामद सभी सामान को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से वाहन चोरी के मामलों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है.
–
एमएस/