
New Delhi, 23 मार्च . पूर्वी जिला Police की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने त्वरित और सतर्क कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा कर दिया है. Police ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दो नाबालिगों को भी पकड़ा है. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली गई है.
Police के मुताबिक, यह सफलता तकनीकी निगरानी, 50 से अधिक cctv कैमरों की बारीकी से जांच और मजबूत स्थानीय खुफिया तंत्र के चलते हासिल हुई.
दरअसल, यह मामला 19 मार्च को सामने आया, जब लक्ष्मी नगर थाने में ई-First Information Report दर्ज की गई. शिकायतकर्ता इमरान अहमद ने बताया कि उनके कार्यालय परिसर से उनकी होंडा एक्टिवा (रजिस्ट्रेशन नंबर डीएल5एस18) चोरी हो गई थी. शिकायत मिलते ही Police ने तुरंत जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर पवन यादव (इंचार्ज, एएटीएस/पूर्वी जिला) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम में एएसआई दीपक त्यागी, एएसआई अर्जुन चौधरी, एएसआई अजीत और constable अंकित शामिल थे. यह पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशंस पवन कुमार की निगरानी में की गई.
जांच के दौरान टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 50 से अधिक cctv कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे आरोपियों के आने-जाने के रास्तों और गतिविधियों का सुराग मिला. साथ ही, क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर और फील्ड वेरिफिकेशन के जरिए महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गईं. लगातार प्रयासों के बाद Police ने मंडावली निवासी 22 वर्षीय विशाल को गिरफ्तार कर लिया. विशाल के साथ दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इस चोरी की वारदात को कबूल कर लिया. उनकी निशानदेही पर चोरी की गई होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली गई.
जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी विशाल पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. उसके खिलाफ मधु विहार, लक्ष्मी नगर और शकरपुर थानों में वाहन चोरी समेत अन्य धाराओं में पहले से मामले दर्ज हैं.
पूर्वी जिला Police के अनुसार, यह ऑपरेशन टीम की पेशेवर दक्षता, समन्वय और समर्पण का उदाहरण है. Police उपायुक्त (पूर्वी जिला) राजीव कुमार (आईपीएस) ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की सख्त और प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.
–
पीएसके