![]()
Lucknow, 20 नवंबर . उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट से Samajwadi Party के विधायक सुधाकर सिंह का Thursday को निधन हो गया. Samajwadi Party ने Thursday को आधिकारिक तौर पर सुधाकर सिंह के निधन की पुष्टि की.
जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय सुधाकर सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद Lucknow के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दो दिन बाद Thursday को सुबह लगभग चार बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सपा ने आधिकारिक तौर पर social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “घोसी विधानसभा से Samajwadi Party के विधायक सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो.”
सुधाकर सिंह के निधन से Samajwadi Party और उनके समर्थकों समेत Political हलके में शोक की लहर दौड़ गई. Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव Thursday सुबह अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “घोसी विधानसभा से Samajwadi Party के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद. शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने भी सुधाकर सिंह के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी. Chief Minister ने कहा, “जनपद मऊ के घोसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधाकर सिंह का निधन अत्यंत दुखद है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”
सपा सांसद राजीव राय ने भी सुधाकर सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं.
सुधाकर सिंह उस समय काफी चर्चा में आए, जब मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता दारा सिंह चौहान को शिकस्त दी. यह जीत सपा के लिए बड़ी उपलब्धि थी.
–
डीसीएच/