स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बना उत्तर प्रदेश, सरकारी नीतियों से आईटी सेक्टर में त्वरित वृद्धि

Lucknow, 7 दिसंबर . Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है. प्रदेश Government के संकल्पित प्रयासों और उद्योग अनुकूल नीतियों ने राज्य में एक नई स्टार्टअप संस्कृति को जन्म दिया है. पिछले कुछ वर्षों में स्टार्टअप इकोसिस्टम में गुणात्मक और परिमाणात्मक वृद्धि देखने को मिली है.

स्टार्टअप इकोसिस्टम के मामले में उत्तर प्रदेश, देश में अपना विशेष स्थान रखता है. यह बदलाव न केवल प्रदेश की आर्थिक प्रगति को रफ्तार दे रहा है बल्कि युवा ऊर्जा को सही दिशा भी प्रदान कर रहा है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ Government का विजन प्रदेश के युवाओं को जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनाना है. प्रदेश के सभी 75 जिलों में स्टार्टअप की मौजूदगी है, जो एग्री-टेक, एआई, ड्रोन और फिनटेक आदि क्षेत्रों से हैं.

योगी Government के समर्थन से उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप की संख्या तेजी से बढ़ी है. वर्तमान में प्रदेश में 18,568 स्टार्टअप सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. यह संख्या इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश अब उद्यमिता का मजबूत गढ़ बन चुका है. इन स्टार्टअप्स में से लगभग आठ हजार स्टार्टअप्स का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं. Government की नीतियों में यह दृष्टिकोण साफ झलकती है. स्टार्टअप नीति ने युवाओं को न केवल उद्यम आरंभ करने का अवसर दिया है, बल्कि उन्हें आवश्यक मेंटरशिप, वित्तीय सहयोग और तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया है. इनक्यूबेशन सेंटरों की संख्या में तेजी से हुई वृद्धि ने नए उद्यमियों को जमीन स्तर से लेकर उद्योग स्थापना को मजबूत आधार दिया है. प्रदेश के कई विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान नवाचार के केंद्र बन चुके हैं. यहां से निकलने वाले नए विचार और प्रयोग पूरे देश के स्टार्टअप परिदृश्य में अपनी पहचान बना रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ Government की आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स संबंधी नीतियों ने भी स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा दी है. प्रदेश में आईटी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, Lucknow, Kanpur और गोरखपुर जैसे शहर अब आईटी और टेक आधारित स्टार्टअप के प्रमुख केंद्र बन चुके हैं. Government द्वारा आईटी पार्कों का विकास तेज गति से किया जा रहा है. यही कारण है कि विश्व की कई बड़ी कंपनियां भी उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए उपयुक्त स्थान मान रही हैं.

स्टार्टअप सेक्टर के विशेषज्ञ रजत श्रीवास्तव का कहना है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की प्रभावी और ठोस स्टार्टअप नीति के कारण स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से सुदृढ़ हो रहा है. इनका कहना है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप का बहुत बड़ा केंद्र बनेगा.

आज उत्तर प्रदेश में Government की पारदर्शी नीतियां, मजबूत कानून-व्यवस्था और उद्योग-अनुकूल वातावरण के कारण उद्यमिता एक नई ऊंचाई पर पहुंच रही है. महिला उद्यमियों की भागीदारी भी तेजी से बढ़ी है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब नवाचार और उद्यमिता का विस्तार हो रहा है जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं. Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपने स्टार्टअप इकोसिस्टम को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है. प्रदेश की नई पहचान एक विकसित नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित हो रही है, जहां युवा अपने सपनों को जमीन पर उतार रहे हैं और उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर रहे हैं.

एसके/

Leave a Comment