यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत आए, पीयूष गोयल ने कहा- द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर होगी सार्थक चर्चा

New Delhi, 23 जून . यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के Monday India आने पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आपका और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर एवं प्रतिनिधिमंडल का India के वाणिज्य विभाग में स्वागत है. आगामी चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सार्थक बातचीत होने की उम्मीद है.

Union Minister गोयल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अमेरिकी राजदूत गोर की पोस्ट को कोट करते हुए लिखा, “यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर और India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर एवं प्रतिनिधि मंडल का India के वाणिज्य विभाग में स्वागत है. भारत-अमेरिका के बीच आगामी चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सार्थक बातचीत होने की उम्मीद है.”

वहीं, गोर ने लिखा कि आज New Delhi में Union Minister पीयूष गोयल और यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के साथ मिलकर अच्छा लगा. अमेरिका और India के बीच ट्रेड डील को अंतिम रूप देने पर बातचीत जारी है.

इससे पहले एक पोस्ट में ग्रीर का India में स्वागत करते हुए गोर ने लिखा था कि अपने महत्वाकांक्षी व्यापार एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए आपका यहां स्वागत है. हम एक मजबूत द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे दोनों देशों के लिए नए आर्थिक अवसर खुलेंगे और अमेरिका-India आर्थिक साझेदारी और भी मजबूत होगी.

इससे पहले Monday को गोर ने कहा था कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर New Delhi में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई दौर की बैठकें करेंगे. इन बैठकों का उद्देश्य अगले महीने लागू होने वाली महत्वपूर्ण टैरिफ समयसीमा से पहले व्यापार समझौते को आगे बढ़ाना है.

ग्रीर की पीयूष गोयल के साथ बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के ढांचे को अगले महीने की महत्वपूर्ण टैरिफ समयसीमा से पहले अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं.

मंत्रिस्तरीय स्तर की यह बैठक India और अमेरिका के बीच चल रही अंतरिम व्यापार समझौते की बातचीत का हिस्सा है. माना जा रहा है कि यह अंतरिम समझौता भविष्य में व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते का रास्ता तैयार करेगा.

एबीएस

Leave a Comment