
Lucknow, 2 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में काफी समय है. लेकिन, अभी से Political दलों की ओर से शक्ति प्रदर्शन करने की योजना बनने लगी है. हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दादरी में एक बड़ी रैली कर प्रचार का शंखनाद किया. अब यूपी Government में मंत्री संजय निषाद भी एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को भगवान महर्षि कश्यप की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
नोएडा में से बातचीत में यूपी Government में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से एनडीए जीतेगी. उन्होंने कहा कि किसी को कोई शंका नहीं होनी चाहिए. एनडीए ही जीतेगी और Government बनाएगी. सपा और कांग्रेस से धोखा खाए लोग भी एनडीए के साथ हैं.
मंत्री संजय निषाद ने कहा कि 5 अप्रैल को भगवान महर्षि कश्यप की जयंती है और इस दिन भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. सभी समाज के लोगों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं. यह कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम नोएडा में किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप का जीवन हमें समाज में एकता, समरसता और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. इसी उद्देश्य के साथ यह आयोजन समाज को जोड़ने और जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगा. सदियों से उपेक्षित समाज अब जाग चुका है और समय आ गया है जब हम अपने हक, अपने सम्मान और अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें. एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और इसी ताकत को दिखाने के लिए नोएडा के इंडोर स्टेडियम में एक विशाल एकता महासम्मेलन किया जाएगा. इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सब मिलकर अपने समाज की शक्ति, एकता और संकल्प का परिचय देंगे.
संजय निषाद ने कहा कि आज हम कसम लेते हैं कि न तो झुकेंगे, न रुकेंगे, और अपने हक लेकर ही दम लेंगे. एकता हमारी पहचान है, संघर्ष हमारी ताकत है, और जीत हमारा अधिकार है. हमारा हक हमसे कोई छीन नहीं सकता. निषाद समाज का इतिहास संघर्ष और सम्मान का रहा है, और आज भी हम अपने अधिकारों के लिए मजबूती से खड़े हैं. जो हमें उजाड़ने की सोच रखते हैं, उन्हें यह समझना होगा कि निषाद समाज अब अपने हक के लिए हर मंच पर आवाज उठाता रहेगा.
–
डीकेएम/एबीएम