
Lucknow, 30 मार्च . असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पांच गारंटी की घोषणा की है. इस घोषणा को लेकर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने दावा किया कि असम विधानसभा का चुनाव कांग्रेस जीतने जा रही है और वहां हमारी Government बनेगी.
Lucknow में से बातचीत में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि असम में निश्चित तौर से हमारी Government बनेगी. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो कहा है, हम उसे पूरा करेंगे. कांग्रेस हमेशा जो कहती है, उसे पूरा करती है. चाहे वह असम हो, चाहे केरल हो, हम जो चुनावी वादे करेंगे, Government बनने के बाद उसे पूरा करेंगे.
बिहार विधान परिषद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर अजय राय ने तंज कसते हुए कहा कि यह तो होना ही था. क्योंकि, भाजपा धीरे-धीरे अपनी सहयोगी पार्टियों को खत्म कर देती है.
Odisha का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां भाजपा ने बीजेडी को खत्म कर दिया. Maharashtra में भाजपा के पुराने और मजबूत सहयोगी बाल ठाकरे थे, उनकी पार्टी को भी तोड़ दिया.
उन्होंने कहा कि आप किसी भी राज्य को देख लीजिए भाजपा अपने सहयोगियों को खत्म कर देती है. वही हाल अब यह बिहार में करने जा रही है. भाजपा नीतीश कुमार की Political पारी को खत्म करने जा रही है.
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर अजय राय ने कहा कि जहां भी विपक्ष की Government होती है, भाजपा उसे खत्म करने का भरपूर प्रयास करती है.
उन्होंने कहा कि भाजपा को जहां भी लगता है कि वह कमजोर है, चाहे वो बंगाल हो, चाहे केरल हो, हर जगह जहां विपक्षी Government है, चाहे तमिलनाडु हो, वहां पूरी तरीके से भारतीय जनता पार्टी अपने विपक्ष के लोगों को समाप्त करने का काम करती है. लेकिन, अब जनता जागरूक हो गई है. इनके जाने की बारी आ गई है. यह पूरी तरह से खत्म होने वाले हैं.
ममता बनर्जी के मांसाहारी भोजन वाले बयान पर अजय राय ने कहा कि भाजपा का काम ही यह है कि जहां लोग आराम से भोजन कर रहे हों, उनका भोजन बंद करा दो. उनका चैन छीन लो, उनकी नींद हराम कर दो.
–
डीकेएम/एबीएम