
Patna, 23 मई . Union Minister चिराग पासवान ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, जातीय राजनीति और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि देश इस समय वैश्विक संकट के दौर से गुजर रहा है और Government हालात को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
Union Minister चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने देशवासियों से अपील की है कि जहां तक संभव हो, खर्चों में कटौती करें और ऊर्जा की बचत करें.
उन्होंने कहा कि Government ने लंबे समय तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित रखने की कोशिश की, लेकिन मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात के कारण ऐसा लंबे समय तक संभव नहीं हो सका.
उन्होंने कहा कि इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है. ऐसे हालात में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी स्वाभाविक है. हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि यह स्थिति अस्थायी है और जैसे ही अंतरराष्ट्रीय हालात सामान्य होंगे, महंगाई और ईंधन की कीमतों में भी राहत देखने को मिलेगी.
उन्होंने स्वीकार किया कि कीमतों में वृद्धि से आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है, लेकिन Government हरसंभव प्रयास कर रही है कि जनता को कम से कम परेशानी हो.
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अपराध को जाति और धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भी अगर युवा जात-पात और धर्म के आधार पर राजनीति की भाषा बोलते हैं, तो यह स्वीकार्य नहीं है. अपराधी सिर्फ अपराधी होता है, और जिसने अपराध किया है, उसे कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए.
बता दें कि पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में सम्राट चौधरी की Government के शपथ ग्रहण के बाद एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे. तेजस्वी ने कहा था कि Chief Minister जाति देखकर एनकाउंटर करा रहे हैं, लेकिन जो घटना हमने बताई है, उनका एनकाउंटर कब होगा?
चिराग पासवान ने कहा कि देश में लंबे समय तक जातीय और धार्मिक आधार पर राजनीति होती रही है, लेकिन अब युवाओं को इससे ऊपर उठकर विकास और राष्ट्रहित की राजनीति को अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली राजनीति से देश का नुकसान होता है.
वहीं, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि परीक्षा प्रणाली से जुड़ी गड़बड़ियां गंभीर विषय हैं. उन्होंने कहा कि केवल बयान देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जांच और सख्त कार्रवाई जरूरी है. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और व्यवस्था को अधिक पारदर्शी तथा संवेदनशील बनाया जाएगा.
–
एसएके/डीकेपी