बिहार: सिवान में पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिवान, 25 मार्च . बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त करने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए Police लगातार प्रयासरत हैं. इस बीच, सिवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में Wednesday को तड़के Police के साथ हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए.

दोनों अपराधियों को Police ने गिरफ्तार कर लिया है. Police के एक अधिकारी ने Wednesday को बताया कि Police को सूचना मिली थी कि लहजी बसंतपुर के समीप कुछ अपराधकर्मी अपराध की योजना बना रहे हैं तथा किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बसंतपुर थाना Police टीम द्वारा संबंधित स्थल पर पहुंचकर छापेमारी की गई.

छापेमारी के क्रम में उक्त स्थल की Police घेराबंदी कर रही थी, तभी Police टीम को देखकर अपराधियों द्वारा Police पर फायरिंग शुरू कर दी गई. Police टीम ने भी तत्काल मोर्चा संभाल लिया और आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो अपराधकर्मी घायल हो गए. घायल अपराधियों को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया है.

Police के मुताबिक, घायल अपराधियों में एक की पहचान रोहित शर्मा के रूप में की गई है, जो बसंतपुर ज्वेलरी शॉप लूट, खोरीपाकर लूट, बगौरा लूट एवं हैदराबाद खजाना ज्वेलर्स लूटकांड सहित कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है, जबकि दूसरे की पहचान रोहित कुमार उर्फ रिशु के रूप में हुई है, जो बसंतपुर लूटकांड में संलिप्त रहा है.

चिकित्सकों ने बताया है कि दोनों घायलों की स्थिति सामान्य है. घटना की सूचना प्राप्त होते ही सिवान के Police अधीक्षक एवं अनुमंडल Police पदाधिकारी, महाराजगंज भी घटनास्थल पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया. घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. Police मामले की जांच कर रही है. Police यह पता लगा रही है कि इनलोगों के साथ और कितने लोग यहां मौजूद थे.

एमएनपी/एएस

Leave a Comment