
New Delhi, 5 फरवरी . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी से ठीक पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश रचने वाले दो आरोपियों पर दिल्ली Police ने शिकंजा कसा है. दिल्ली Police की स्पेशल सेल और रोहिणी जिले की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर ‘प्रो-खालिस्तान’ और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ जैसे नारे लिखकर अशांति फैलाने की कोशिश की थी. जांच में यह सामने आया है कि इस पूरी साजिश के तार विदेश से जुड़े हुए हैं. Police सूत्रों के अनुसार, कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस साजिश को रचा था. पन्नू के एक करीबी ने बलजिंदर और रोहित उर्फ कीरथ को इस काम के लिए हायर किया था. दोनों आरोपियों को दो लाख रुपए का लालच देकर दिल्ली में खालिस्तान समर्थक नारे लिखवाए गए थे.
Police जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी बलजिंदर दिल्ली में एम्बुलेंस चालक के तौर पर काम करता है, जबकि रोहित उसका करीबी साथी है. 26 जनवरी से पहले राजधानी में तनाव का माहौल बनाने और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने के उद्देशय से पन्नू ने यह साजिश रची थी. फिलहाल दोनों आरोपियों से Police की पूछताछ जारी है. साथ ही, Police को आशंका है कि पन्नू के कुछ और करीबी लोग भी इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है.
आपको बताते चलें, दिल्ली Police ने 23 जनवरी को गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ 26 जनवरी को राजधानी में अशांति फैलाने की कथित धमकियों के आरोप में First Information Report दर्ज की थी. दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 197, 152 और 61 के तहत First Information Report दर्ज की थी. ये प्रावधान आपराधिक साजिश, India की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले अन्य अपराधों से संबंधित हैं.
यह कार्रवाई social media पर सर्कुलेट हुए एक वीडियो के बाद शुरू की गई थी, जिसमें पन्नू ने कथित तौर पर गणतंत्र दिवस के आसपास दिल्ली को निशाना बनाने की धमकियां दी थीं. वीडियो में पन्नू ने दावा किया कि रोहिणी और डाबरी जैसे इलाकों में तथाकथित स्लीपर सेल के जरिए खालिस्तान समर्थक पोस्टर चिपकाए गए हैं.
–
पीएसके