उत्तराखंड: ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

देहरादून, 4 अप्रैल . देहरादून के राजपुर थाना इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद Police ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें से एक बदमाश Police की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, Police अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

जानकारी के अनुसार, Police को ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या में शामिल संदिग्ध बदमाशों की लोकेशन की जानकारी मिली. Police पहले से ही सघन चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी जोहड़ी गांव के पास इन बदमाशों के होने का इनपुट मिला. सूचना मिलते ही Police टीम तुरंत हरकत में आई और बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी.

जैसे ही Police ने बदमाशों का पीछा किया, वे भागते हुए गुनियाल गांव के जंगल की तरफ पहुंच गए. Police ने तेजी दिखाते हुए एक बदमाश को वहीं दबोच लिया, लेकिन दूसरा बदमाश जंगल के अंदर भागने लगा. Police टीम लगातार उसका पीछा करती रही. इसी दौरान खुद को घिरता देख बदमाश ने Police पर फायरिंग शुरू कर दी.

अचानक हुई फायरिंग से माहौल तनावपूर्ण हो गया. आत्मरक्षा में Police ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान Police की गोली बदमाश के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद Police ने उसे तुरंत काबू में कर लिया.

घायल बदमाश को बिना देर किए इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. मौके की तलाशी लेने पर Police को बदमाश के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी बड़ी वारदात की फिराक में था या पहले से ही किसी गंभीर अपराध में शामिल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले का जायजा लिया. फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. वहीं, फिलहाल Police पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment