
Mumbai , 5 अप्रैल . टीवी का पॉपुलर चेहरा रहीं दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 10 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं.
कपल ने बीते महीने ही प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट social media के जरिए की थी. खबर सामने आने के बाद ही दिव्यांका और विवेक को लगातार बधाईयां मिल रही हैं. अब Actress का बेबी शॉवर रखा गया, जहां टीवी के कई जाने-माने चेहरे को देखा गया.
बेबी शॉवर में पहुंचे करण वी. ग्रोवर ने से खास बातचीत में कहा, “दिव्यांका और विवेक को दिल से बहुत सारी बधाई. उनके जीवन में आने वाला समय भी अच्छा हो और वे अपने बच्चे के साथ जल्द ही बहुत सारा समय बिताएं. दिव्यांका और विवेक के लिए यह समय ज्यादा खुशी देने वाला है और विवेक दिव्यांका से ज्यादा एक्साइटेड दिखे. उन्होंने बहुत अच्छा डांस भी किया.”
निर्माता और निर्देशक संदीप सिकंद ने बातचीत में कहा, ”मेरे लिए दिव्यांका आठ से नौ साल पहले ही ‘मां’ बन चुकी हैं, जब उन्होंने ‘ये है मोहब्बतें’ में रूही की मां का रोल प्ले किया था. दिव्यांका के अंदर पहले ही एक अच्छी मां बनने के सारे गुण हैं, वे आने वाले समय में अपने बच्चे के लिए बेस्ट मदर साबित होंगी. मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं कि आने वाला समय भी कपल के लिए खुशियों से भरा रहे.”
Actress कुनिका सदानंद ने भी कपल के लिए ढेर सारी खुशियों की प्रार्थना की. उन्होंने कहा, “भगवान करें दिव्यांका को हेल्दी और क्यूट बेबी हो, जो उनके परिवार को पूरा करे. दिव्यांका बहुत प्यारी और सुलझी हुई महिला हैं और वो आने वाले समय में बहुत अच्छी मां साबित होंगी.”
फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर ने कहा, “विवेक और दिव्यांका दोनों ही बहुत ज्यादा खुश हैं और भगवान उनकी खुशी को ऐसे ही बरकरार रखे. विवेक ने बेबी शॉवर में चार चांद लगा दिए और पूरी एनर्जी के साथ डांस किया.”
Actress के बेबी शॉवर में ‘ये हैं मोहब्बतें’ में रूही का किरदार निभाने वाली रुहानिका धवन भी शामिल हुईं. इसके अलावा, अमित टंडन, शिरीन मिर्जा, धीरज धूपर, श्रद्धा आर्या, आकांक्षा पुरी समेत कई सेलेब्स को भी देखा गया.
–
पीएस/एबीएम