तुर्कमान गेट हिंसा: पांचों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 दिन के लिए बढ़ाई गई

New Delhi, 8 जनवरी . दिल्ली के तुर्कमान इलाके में हुई पत्थरबाजी की घटना के मामले में सभी पांचों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. पांचों आरोपियों को एक दिन की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद Thursday को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था. इन सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट में Friday को सुनवाई होगी.

इससे पहले दिल्ली Police ने Thursday को तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास नगर निगम की तोड़फोड़ मुहिम के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 6 और लोगों को गिरफ्तार किया.

इन ताजा गिरफ्तारियों के साथ, इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई.

इससे पहले, दिल्ली Police ने Wednesday को मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना के सिलसिले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था.

इससे पहले दिल्ली Police ने कहा था कि उन्होंने हिंसा में शामिल 30 लोगों की पहचान कर ली है. यह पहचान cctv फुटेज, Policeकर्मियों के बॉडी-वॉर्न कैमरे की रिकॉर्डिंग और इलाके के कई वायरल वीडियो के आधार पर की गई थी.

Police अधिकारियों ने बताया कि Samajwadi Party के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को जांच में शामिल होने के लिए जल्द ही समन भेजा जाएगा, क्योंकि आरोप है कि हिंसा भड़कने से पहले वह घटनास्थल पर मौजूद थे.

दिल्ली Police के अनुसार, अधिकारियों ने सांसद से घटनास्थल से दूर रहने का अनुरोध किया था, लेकिन घटना से पहले वह उस इलाके के पास ही बने रहे. दिल्ली Police ने इस मामले में यूट्यूबर सलमान की तलाश भी तेज कर दी है और उसे नोटिस भेजेगी.

Police सूत्रों के अनुसार, सलमान पर social media प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके शांति भंग करने की कोशिश करने का आरोप है. उस पर डिमोलिशन ड्राइव के दौरान स्थानीय लोगों को घटनास्थल पर इकट्ठा होने के लिए बुलाने का आरोप है.

एमएस/

Leave a Comment