आज भारत 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान देने वाली ताकत : पीएम मोदी

मेरठ, 22 फरवरी . Prime Minister Narendra Modi ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में Sunday को विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए देश को आधुनिक कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे का नया तोहफा दिया. इस अवसर पर पहली बार एक ही मंच से नमो India रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक साथ शुभारंभ किया गया, जिसे विकसित India की आधुनिक परिवहन व्यवस्था की झलक बताया गया.

Prime Minister ने कहा कि शहर के भीतर आवागमन के लिए मेट्रो और ट्विन सिटी विजन को गति देने के लिए नमो India जैसी आधुनिक ट्रेन बेहद महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि इस तरह की उन्नत परियोजना उत्तर प्रदेश में साकार हुई है.

उन्होंने कहा कि Government की कार्य संस्कृति ऐसी है कि जिस परियोजना का शिलान्यास किया जाता है, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत की जाती है. यही कारण है कि अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती या भटकती नहीं हैं, बल्कि तय समय पर पूरी हो रही हैं.

Prime Minister ने पुराने समय का जिक्र करते हुए कहा कि पहले इस पूरे रूट पर शाम होते ही सन्नाटा छा जाता था और डर का माहौल रहता था. अब एक ओर कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, तो दूसरी ओर लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का आधुनिक माध्यम मिला है. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि नमो India रैपिड रेल नारीशक्ति के सामर्थ्य का भी प्रतीक बनकर उभरी है. ट्रेन संचालन से लेकर स्टेशन नियंत्रण तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बेटियां संभाल रही हैं और नेतृत्व कर रही हैं.

Prime Minister ने बताया कि India आज मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है. उत्तर प्रदेश में मेरठ के अलावा कई अन्य शहरों में भी मेट्रो परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है. पिछले 11 वर्षों में देश के दर्जनों शहरों तक मेट्रो पहुंची है, क्योंकि Government का लक्ष्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

उन्होंने पूर्ववर्ती Governmentों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस और Samajwadi Party की Governmentें थीं, तब इस तरह की परियोजनाएं संभव नहीं हो पाती थीं. उस समय बुनियादी ढांचे की योजनाएं घोटालों में उलझ जाती थीं, लेकिन वर्तमान Government ने घोटालों पर रोक लगाकर देश को आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ाया है.

Prime Minister ने बताया कि सरायकाले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भारतीय रेल, मेट्रो और बस अड्डों को आपस में जोड़ा गया है. उन्होंने कहा कि यह देश में पहली बार हो रहा है, जब एक ही स्टेशन और एक ही ट्रैक पर नमो India और मेट्रो रेल संचालित होंगी. इसका लाभ यह होगा कि यात्री एक ही प्लेटफॉर्म से शहर के भीतर भी यात्रा कर सकेंगे और उसी स्टेशन से सीधे दिल्ली आ-जा सकेंगे.

Prime Minister मोदी ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में India की बढ़ती भूमिका का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि आज दुनिया के विकसित देश India के साथ व्यापारिक समझौते करने के लिए उत्सुक हैं. विकसित देशों को India के विकास में अपना भविष्य दिखाई देता है और भारतीय युवाशक्ति में उन्हें अपार संभावनाएं नजर आती हैं.

उन्होंने कहा कि आज दुनिया India को 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान देने वाली ताकत के रूप में देख रही है. आधुनिक कनेक्टिविटी, मजबूत बुनियादी ढांचा और तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था India को वैश्विक मंच पर नई पहचान दे रही है.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment