कर्नाटक में हावेरी बस स्टेशन पर हादसा, एक मासूम समेत तीन लोग घायल

हावेरी, 1 अप्रैल . कर्नाटक के हावेरी केंद्रीय बस स्टेशन पर Wednesday सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. एक बस अचानक कंट्रोल से बाहर हो गई और प्लेटफॉर्म पर चढ़कर एक बेकरी स्टॉल से टकरा गई. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल है.

जानकारी के अनुसार, Wednesday सुबह हावेरी केंद्रीय बस स्टेशन पर काफी हलचल थी. लोग अपनी बस के आने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान हावेरी से लक्ष्मेश्वर जा रही एक बस अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और प्लेटफॉर्म पर जाकर एक बेकरी स्टॉल से टकरा गई. हादसे के बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया.

आसपास के लोग दौड़कर घायलों की मदद करने लगे और तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को हावेरी जिला अस्पताल ले जाया गया. घायलों में दो वयस्क और एक छोटा बच्चा शामिल हैं. अस्पताल में उनकी प्राथमिक जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है. परिवारवालों की चिंता और दुख इस हादसे के बाद साफ नजर आ रहा था. हर कोई अपने प्रियजनों की सुरक्षा को लेकर परेशान था.

वहीं, हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया. हावेरी नगर Police स्टेशन ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि चालक की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ या कोई और वजह भी थी.

लोगों का कहना है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ. बस की गति इतनी अधिक थी कि चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और प्लेटफॉर्म पर रखे स्टॉल से टकरा गया. इस दौरान एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए.

इस हादसे की वजह से कुछ समय के लिए बस स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, जिससे कुछ समय के लिए बसों का आवागमन भी बाधित रहा. मौके पर पहुंची Police ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए माहौल शांत कराया और फिर से आवागमन शुरू हुआ.

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment