
इस्लामाबाद, 6 अप्रैल . संयुक्त अरब अमीरात के खोर फक्कन पोर्ट पर ईरान ने हमला किया. एक मिसाइल इंटरसेप्शन में तीन Pakistanी नागरिक घायल हो गए. Pakistan के Prime Minister शहबाज शरीफ ने Monday को यूएई में हुई इस घटना पर चिंता जताई.
बता दें, अमेरिका और इजरायल की तरफ से हमला किए जाने के बाद ईरान ने गल्फ देशों में यूएस-इजरायली संपत्तियों और बेसों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में Prime Minister शहबाज शरीफ ने कहा, “यूएई के खोर फक्कन पोर्ट पर हुई घटना से बहुत चिंतित हूं, जहां एक इंटरसेप्टेड प्रोजेक्टाइल से Pakistanी नागरिकों सहित आम लोगों को चोटें आईं.”
Pakistanी Prime Minister ने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की और कहा कि Pakistanी नागरिकों को हर मुमकिन मदद देने के लिए यूएई अधिकारियों के साथ करीबी संपर्क में है.
Prime Minister ने आगे कहा, “Pakistan यूएई के भाईचारे वाले लोगों के साथ समर्थन में खड़ा है और इस क्षेत्र में संयम और तनाव कम करने की तुरंत जरूरत को दोहराता है.”
फक्कन पोर्ट पर हुई इस घटना के बारे में संयुक्त अरब अमीरात की शारजाह मीडिया ने एक्स पर बताया कि खोर फक्कन पोर्ट पर 5 अप्रैल को हुई घटना के बाद अब की स्थिति को लेकर अधिकारियों ने आग लगने की पुष्टि की. इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों ने तुरंत हालात पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया. आग पर काबू पाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है.
यूएई की मीडिया ने बताया कि ईरान की तरफ से किए गए इस हमले में नेपाल का एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया. व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके अलावा तीन Pakistanी नागरिकों को हल्की-फुल्की चोटें आईं.
इसके साथ ही शारजाह सिटी के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक सोर्स से ही जानकारी लें और अफवाहें या बिना सत्यापित जानकारी फैलाने से बचें.
रॉयर्ट्स के अनुसार, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को खत्म करने के लिए Pakistan ने एक योजना तैयार की है. रायटर्स ने अपने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि Pakistan ने दुश्मनी खत्म करने के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार किया था, जो रातों-रात आ गया. यह दो-स्टेज वाले तरीके पर आधारित है, जिसकी शुरुआत तुरंत सीजफायर से होगी और उसके बाद एक पूरा समझौता होगा. हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर न तो कोई पुष्टि हुई है और न ही कोई बयान सामने आया है.
–
केके/पीएम