
Bhopal 16 मार्च . Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी मिली है. जिसके बाद मौके पर Police और बम स्कवॉड की टीमें पहुंच गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, Monday की सुबह जब दफ्तर खुला तो उसके बाद एक धमकी भरा ईमेल आया, जिसमें कहा गया है कि साइनाइड सिलेंडर के जरिए नापतौल विभाग की इमारत को उड़ा दिया जाएगा. ईमेल के सामने आने के बाद से कर्मचारियों में दहशत है और पूरी इमारत को खाली करा दिया गया है.
वहीं दूसरी ओर मौके पर बम निरोधक दस्तक से लेकर डॉग स्क्वाड भी पहुंच चुका है, और वह पूरी इमारत की गहन तलाशी ले रहा है. पूरी इमारत को खाली कर लिया गया है सभी कर्मचारी इमारत के बाहर मैदान में मौजूद हैं.
इमारत के बाहर परिसर में मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि बम से इमारत को उड़ाने की धमकी के बाद से वे दहशत में हैं और आज अपने कार्यालय में जाकर काम करने का मन नहीं बना पा रहे हैं.
दरअसल, इससे पहले राजधानी के ही एक निजी विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके चलते पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी. इमारत को खाली किए जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया, मगर कहीं कुछ नहीं मिला था और अब एक बार फिर नापतौल विभाग की इमारत को बम से उड़ाने की ईमेल के जरिए धमकी मिली है, जिससे कर्मचारी दहशत में हैं.
इसी तरह की धमकी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की इमारत को भी बम से उड़ाने की मिली थी. लगातार मिल रही इस तरह की धमकियों के बाद से राजधानी का Police महकमा पूरी तरह से सजग है. वही सूचना मिलने के बाद मौके की तलाशी की जाती है और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है. यह धमकियां पूरी तरह झूठी निकली थीं.
–
एसएनपी/एसके