मध्य प्रदेश के हजारों स्कूल एक-एक शिक्षक के भरोसे: कमलनाथ

Bhopal , 1 अप्रैल . Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने राज्य के Governmentी स्कूलों की स्थिति पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि राज्य में सात हजार से ज्यादा ऐसे विद्यालय हैं जो एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं.

पूर्व Chief Minister कमलनाथ ने कहा कि राज्य मे 7000 से अधिक स्कूल ऐसे हैं जहां सिर्फ़ एक ही अध्यापक है. क्या यह प्रदेश के नौनिहालों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ नहीं है? आए दिन नये-नये स्कूलों की घोषणा करते जाना और वहां न किसी भवन का निर्माण करना, न अध्यापकों की भर्ती करना, ये भाजपा Government की आदत बन गई है.

राज्य Government द्वारा लगातार लिए जा रहे कर्ज की चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि लाखों करोड़ रुपये का कर्ज़ लेने के बावजूद अगर स्कूल में अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की जा सकती है, तो फिर यह धन कहां जा रहा है? स्कूलों में अध्यापकों की कम संख्या का विषय पूर्व में भी कई बार उठाया गया है, लेकिन Government ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है.

पूर्व Chief Minister कमलनाथ ने प्रदेश Government से मांग की है कि इन विद्यालयों में छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की भर्ती की जाए और विद्यार्थियों का भविष्य चौपट होने से रोका जाए. दरअसल, राज्य में 92,000 से ज्यादा Governmentी स्कूल है. राज्य Government लगातार नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के प्रयास कर रही है. स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा नामांकन हो और ड्रॉप आउट रेट कम हो इसी उद्देश्य से प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर 7000 से ज्यादा स्कूल ऐसे हैं जो एक शिक्षक के भरोसे हैं और इसी बात को लेकर पूर्व Chief Minister कमलनाथ ने सवाल उठाया है.

एसएनपी/डीएससी

Leave a Comment