Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

तिरुवनंतपुरम: डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘साइकिलिंग बाय द सी’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया

तिरुवनंतपुरम: डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘साइकिलिंग बाय द सी’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया

तिरुवनंतपुरम, 23 जून . केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने Tuesday को ‘साइकिलिंग बाय द सी’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में Union Minister ने केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम में चक्का आईटीआई से संकुमुघम बीच साइकिल चलाई. स्थानीय साइकिलिंग क्लब के 250 से ज्यादा सदस्य इस आयोजन में शामिल हुए.

मनसुख मांडविया ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट साझा करते हुए इस कार्यक्रम की जानकारी दी है.

इस मौके पर मांडविया ने कहा, “तिरुवनंतपुरम में साइकिल चलाने का अनुभव बेहतरीन रहा. स्थानीय क्लब के 250 से ज्यादा युवा सदस्यों आयोजन में हिस्सा लिया.”

Union Minister ने कहा कि खुद को स्वस्थ और सक्रिय रखना है, तो साइकिल नियमित रूप से चलाएं. साइकिल चलाना सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है. इससे इंधन की भी बचत होती है, साथ ही प्रदुषण में कमी आती है.

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने साइकिलिंग को एक देशव्यापी अभियान में बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है और नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के दृष्टिकोण से इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया है.

खेल मंत्री ने ओलंपिक दिवस पर सभी को शुभकामना देते हुए अपने एक्स पर लिखा, “सभी को ओलंपिक डे की शुभकामनाएं. हम बेहतरीन, दोस्ती और सम्मान की ओलंपिक मूल्यों का जश्न मना रहे हैं. यह दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करती है.”

Prime Minister Narendra Modi का जिक्र करते हुए खेल मंत्री ने लिखा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में India एक ऐसी खेल क्रांति देख रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ. उनके नेतृत्व ने एथलीटों को मजबूत किया है और सामान्य नागरिकों में भी खेल को जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया है.”

खेल मंत्री मांडविया ने खिलाड़ियों को आगामी बड़े खेल आयोजन एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी शुभकामना दी और उम्मीद जताई कि देश के एथलीट दोनों आयोजनों में शानदार प्रदर्शन करेंगे.

–

पीएके

Share