
Mumbai , 8 अप्रैल . Actor शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं. इस बीच मेकर्स ने Wednesday को फिल्म के पहले गाने ‘जब तलक’ को रिलीज कर दिया है, जिसे शाहिद कपूर ने बेहद खास बताया.
उन्होंने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर बहुत ही खुशनुमा और पॉजिटिव एनर्जी थी. शाहिद के लिए यह गाना खास इसलिए है क्योंकि यह फिल्म का पहला गाना है. शाहिद कपूर ने कहा, “इस गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर बहुत पॉजिटिव एनर्जी थी. हम सबने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया. सब कुछ आसान, खुशनुमा और सहज लग रहा था. यही चीजें स्क्रीन पर भी दिख रही हैं. मुझे पूरा यकीन है कि दर्शक इस गाने में मौजूद ईमानदारी और खुशी को स्क्रीन पर महसूस करेंगे और खुद को इससे जोड़ पाएंगे.”
जब तलक गाने में युवा जोश, धूप और खुशमिजाजी का खूबसूरत एहसास है. प्रीतम ने गाने को कंपोज किया है, जबकि अरिजीत सिंह और अकासा ने इसे अपनी आवाज दी है. गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं.
Actress कृति सेनन ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा, “‘जब तलक’ में एक बहुत अच्छा और फील-गुड एहसास है. इसकी शूटिंग करना दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियां बिताने जैसा था. सिसली के खूबसूरत नजारे, हंसी-मजाक, संगीत और मस्ती से भरा माहौल था. शाहिद और रश्मिका के साथ काम करना बहुत मजेदार रहा. इंटरनेशनल क्रू और डांसर भी गाने की एनर्जी में पूरी तरह शामिल थे और इसे गुनगुना रहे थे.”
रश्मिका मंदाना ने भी अपनी खुशी जताते हुए कहा, “मेरे लिए ‘जब तलक’ गाना प्यार, दोस्ती और उन बेफिक्र पलों के बारे में है जिन्हें आप हमेशा याद रखना चाहते हैं. गाने में सुकून और खुशमिजाजी भरा एहसास है. शाहिद और कृति के साथ काम करना भी शानदार और मजेदार रहा. उनके साथ काम करके बहुत मजा आया.”
‘कॉकटेल 2’ 2012 में आई हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. इस नई फिल्म में पूरी तरह नई स्टार कास्ट नजर आएगी. फिल्म की कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है. यह फिल्म पुरानी फ्रैंचाइजी की कहानी को नए अंदाज में आगे बढ़ाएगी. फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
–
एमटी/डीकेपी