
Patna, 16 मई . बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने Saturday को एनडीए Government पर सियासी हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में जो Government चल रही है, उससे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि जिस Government में Chief Minister पर ही कई गंभीर आरोप लगे हैं, तब आप क्या ही उम्मीद कर सकते हैं?
तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “इस Government में कुल 18 ऐसे मंत्री हैं जो परिवारवादी हैं. केवल परिवारवादी और आपराधिक इतिहास वाले इस मंत्रिमंडल में हैं. आप समझ सकते हैं कि बिहार की स्थिति क्या है. इस Government से कोई उम्मीद नहीं है. कोई विजन नहीं है, कोई रोडमैप नहीं है. दिनभर केवल फोटोशूट चलता है. 50 मीटर पैदल चलना है और फोटोशूट कराना है.”
उन्होंने आगे कहा, ‘आप खुद समझ सकते हैं कि बिहार में Government कैसे चल रही? लोगों में इस Government के प्रति अब गुस्सा है. चुनाव के बाद पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. लोग अब वस्तुएं खरीदने से मना कर रहे हैं.’
राजद नेता ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये लोग हमें पुराने दौर में ले जाना चाहते हैं. ये Government हमें बैलगाड़ी के दौर में लेकर जाना चाहती है. हमने कहा ही था कि चुनाव के बाद Government महंगाई बढ़ाएगी और वैसा ही हुआ. लोगों को ठगा गया. चुनाव खत्म, लोगों को ठगा गया.
उन्होंने आगे कहा कि बिहार में खजाना खाली है. कहीं कुछ नहीं हो रहा है. ब्लैकआउट में व्यापारियों की हत्या की जाती है. उन्होंने ब्लैकआउट पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग बंकर कब बना रहे हैं? Prime Minister के विदेश के दौरे पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे या तो चुनावी दौरे पर रहते हैं या तो विदेश दौरे पर रहते हैं. तभी तो देश का यह हाल है.
–
एमएनपी/डीकेपी