
कोलकाता, 1 अप्रैल . भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि इस बार प्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा है और भाजपा की Government तय है.
कोलकाता में से बातचीत में भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि इस बार चुनाव आयोग ने दो चरण में मतदान कराने का फैसला लिया है.
उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि पहले टीएमसी और वामपंथी पार्टियां कितनी हिंसक हुआ करती थीं, लेकिन आयोग ने इसे काफी हद तक काबू में कर लिया है. लेकिन, मुझे लगता है कि टीएमसी यह समझ गई है कि उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा.
भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी और टीएमसी को यह पता चल गया है कि इस बार उनकी बुरी तरह हार होने वाली है. चुनाव हारने के बाद कुछ कहने के लिए, उन्हें एक बहाना बनाने की जरूरत है. तुष्टीकरण की राजनीति इतनी बढ़ गई है कि सत्ता में बने रहने के लिए उन्हें केवल तुष्टीकरण की राजनीति ही नजर आती है, न कि लोगों का विकास नजर आता है.
उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर दुख होता है कि तुष्टीकरण की राजनीति, पश्चिम बंगाल के लोगों के अधिकारों पर असर डाल रही है. बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने की इजाजत टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ने दी. पश्चिम बंगाल के लोग भी विकास चाहते हैं, उन्हें तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले लोग नहीं चाहिए.
नक्सलवाद पर भाजपा नेता ने कहा कि यह Government का एक सीधा-सा सिद्धांत है जो कहा गया है, वह किया जाएगा. 2014 में पीएम मोदी ने कहा था कि हम 10 साल में India को नक्सल-मुक्त बना देंगे. उस समय कांग्रेस के Prime Minister मनमोहन सिंह ने कहा था कि नक्सलियों की समस्या आतंकवाद से भी बड़ी है. फिर वे कुछ क्यों नहीं कर पाए. जिस पार्टी ने 60 साल तक राज किया. वह क्यों कुछ नहीं कर सकी. भाजपा की Government ने जो कहा, उसे करके दिखाया.
विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग द्वारा अधिकारियों के तबादलों पर रोहन गुप्ता ने कहा कि तबादले स्वाभाविक हैं. असम में भाजपा की Government है, वहां भी ऐसा किया गया है. इसलिए, हर चीज को राजनीति से जोड़ते हुए नहीं देखना चाहिए. मैं फिर से कह रहा हूं कि हारने के बाद, किसी न किसी तरह से, इसे एक बहाना बनाया जाएगा. उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है और संविधान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं.
–
डीकेएम/एबीएम