
New Delhi, 2 जनवरी . केंद्र Government ने Friday को social media पर फैल रही एक झूठी खबर का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मार्च 2026 तक एटीएम से 500 रुपए के नोट देना बंद कर देगा. Government ने साफ कहा है कि यह दावा पूरी तरह गलत है.
Government की फैक्ट-चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ”आरबीआई मार्च 2026 तक एटीएम से 500 रुपए के नोट बंद कर देगा. कुछ social media पोस्ट में दावा किया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक मार्च 2026 तक 500 रुपए के नोटों का प्रचलन बंद कर देगा. यह दावा फर्जी है.”
एजेंसी ने कहा कि आरबीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है और न ही कोई घोषणा की है.
पीआईबी फैक्ट चेक ने यह भी स्पष्ट किया कि 500 रुपए के नोट पूरी तरह वैध हैं और अभी भी चलन में हैं. लोगों से कहा गया है कि वे ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी खबर को साझा करने से पहले Governmentी स्रोतों से उसकी जांच जरूर करें.
पिछले साल अगस्त में भी एक ऐसा ही व्हाट्सएप मैसेज वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर तक एटीएम के जरिए 500 रुपए के नोट जारी करना बंद करने का आदेश दिया है. उस समय भी Government ने इस खबर को गलत बताया था.
उस फर्जी मैसेज में यह भी कहा गया था कि मार्च 2026 तक 90 प्रतिशत एटीएम और सितंबर 2026 तक 75 प्रतिशत एटीएम से 500 रुपए के नोट मिलना बंद हो जाएगा.
पीआईबी फैक्ट चेक ने तब भी साफ किया था कि केंद्रीय बैंक ने ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है.
फैक्ट चेक यूनिट ने लोगों को चेतावनी दी है कि इस तरह की गलत खबरें लोगों को धोखा देने के लिए फैलाई जाती हैं. किसी भी आर्थिक या बैंक से जुड़ी जानकारी को सिर्फ Governmentी और भरोसेमंद स्रोतों से ही जांचना चाहिए.
–
डीबीपी/एबीएम