
Mumbai , 23 जनवरी . 90 के दशक की मशहूर Actress नीलम कोठारी ने साल 2011 में Actor समीर सोनी के साथ शादी की थी. Friday को यह कपल अपनी शादी की सालगिरह मना रहा है. इस मौके पर Actress ने पुराने दिनों को याद किया.
Actress ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इसमें उनकी शादी के दिनों की तस्वीरें, समीर के साथ बिताए यादगार लम्हे और फैमिली के साथ यादें शामिल हैं. Actress ने पोस्ट कर लिखा, “15 साल और आगे भी जारी… क्या शानदार सफर रहा है. सालगिरह मुबारक हो हनी.”
फैंस को नीलम का यह पोस्ट काफी पसंद आ रहा है. वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, तो कई यूजर्स बधाई के पुल बांध रहे हैं.
समीर सोनी के साथ नीलम की यह दूसरी शादी है. दरअसल, Actress ने साल 2000 में यूके बेस्ड बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से शादी की थी. हालांकि, यह शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं थी और कुछ समय के बाद दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद Actress ने 2011 में समीर सोनी से शादी की और 2013 में उन्होंने एक बेटी, अहाना, को गोद लिया था, जो उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है.
नीलम अपने समय की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने फिल्म ‘हम साथ साथ हैं,’ ‘दिल है कि मानता नहीं,’ समेत कई फिल्मों में काम किया है. Actress होने के साथ ही नीलम मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर भी हैं. हाल ही में उन्होंने अपना ब्रांड शुरू किया है.
हाल ही में वे नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ Bollywood वाइव्स’ में नजर आईं थीं, जहां उनके स्टाइल, फैशन और पर्सनैलिटी को लोगों ने बहुत पसंद किया. यह शो नीलम कोठारी, महीप कपूर, भावना पांडे और सीमा किरण सजदेह के निजी और पेशेवर जीवन पर केंद्रित है. यह सीरीज 27 नवंबर, 2020 को नेटफ्लिक्स पर शुरू हुई थी.
–
एनएस/एएस