आम आदमी पार्टी में बढ़ी खींचतान: राघव चड्ढा पर बोले मंत्री हरपाल सिंह चीमा- ‘फिल्मी डायलॉग से नहीं चलता पंजाब’

चंडीगढ़, 5 अप्रैल . पंजाब Government में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के मुद्दों पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के वीडियो पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब फिल्मी डायलॉग से नहीं चलता है, बल्कि मुद्दों के आधार पर चलता है. राजनीति काम करने से होती है.

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने Sunday को समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “पंजाब के लोगों की सेवा के लिए बड़ा दिल चाहिए और चौबीसों घंटे काम करना चाहिए, तब पंजाब के मुद्दों पर बात की जा सकती है. कुछ लोग (राघव चड्ढा) फिल्मी डायलॉग के जरिए अपनी राजनीति करना चाहते हैं.”

चीमा ने यह भी कहा कि उन्होंने (राघव चड्ढा) पंजाब के महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात नहीं उठाई. बाढ़ के समय वे इस पर नहीं बोले. पंजाब Government का कितना पैसा केंद्र ने रोक रखा है, इस पर कभी नहीं बोले. भारत-Pakistan तनाव के कारण पंजाब के सीमाई क्षेत्रों का बड़ा नुकसान हुआ था, वे इस मुद्दे पर भी नहीं बोले.

हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा, “यह राज्य के बड़े मुद्दे हैं, जो पंजाब की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करते हैं. उन्होंने बहुत साधारण से मुद्दों पर सदन में बोला, लेकिन उनसे काम नहीं चल सकता है.”

इससे पहले, राघव चड्ढा ने अपनी पार्टी के नेताओं को पंजाब के मुद्दों पर चुप्पी साधने के आरोपों पर एक वीडियो के जरिए जवाब दिया. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा कि ‘पिक्चर अभी बाकी है’ और पंजाब के मुद्दों को उठाने को लेकर उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाना गलत है.

राघव चड्ढा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राज्यसभा का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे पंजाब से जुड़े मुद्दों को उठाते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने पार्टी के उन सहयोगियों पर निशाना साधा, जिन्होंने उन पर संसद में पंजाब के मुद्दे न उठाने का आरोप लगाया था.

उन्होंने लिखा, “मेरे ‘आप’ के साथियों के लिए, जिन्हें यह कहने के लिए मजबूर किया गया कि राघव चड्ढा ने पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए, यह एक छोटा सा ट्रेलर है. पिक्चर अभी बाकी है. पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक मुद्दा नहीं, मेरा घर, मेरी जिम्मेदारी, मेरी मिट्टी और मेरी आत्मा है.”

डीसीएच/

Leave a Comment