
हैदराबाद, 22 फरवरी . तेलंगाना में Sunday को Political तनाव उस समय बढ़ गया, जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंदर राव को Police ने हिरासत में लिया. यह कार्रवाई उस समय की गई जब भाजपा अध्यक्ष हैदराबाद से बांसवाड़ा जाने की कोशिश कर रहे थे, जहां Friday को सांप्रदायिक झड़प हुई थी.
रामचंदर राव को Saturday रात से ही घर में नजरबंद रखा गया था. Sunday को जब उन्होंने कामारेड्डी जिले के बांसवाड़ा कस्बे के लिए निकलने का प्रयास किया, तो Police ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
तारनाका स्थित उनके घर के बाहर उनके समर्थकों ने इस Police कार्रवाई का विरोध किया. इस दौरान Police ने कुछ प्रदर्शनकारियों को भी गिरफ्तार किया. बाद में भाजपा नेता रामचंदर राव को बोलारम Police स्टेशन ले जाया गया.
इससे पहले रामचंदर राव ने मीडिया से कहा था कि वे भाजपा विधायक के. वेंकट रमणा रेड्डी के समर्थन में कामारेड्डी जाएंगे, जिन पर कथित रूप से हमला हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि बांसवाड़ा में हिंदू संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान करीब 100 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया.
हिरासत में लिए जाने के बाद रामचंदर राव ने social media पर आरोप लगाया कि तेलंगाना में आपातकाल जैसे हालात हैं. बांसवाड़ा के हिंदुओं और कामारेड्डी के कार्यकर्ताओं के समर्थन में आवाज उठाने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासित तेलंगाना में हिंदू पीड़ितों के पक्ष में बोलना अपराध बना दिया गया है.
बांसवाड़ा में Friday शाम झड़प उस समय शुरू हुई जब एक युवक ने सुपरमार्केट में बज रहे भक्ति गीत पर आपत्ति जताई. आरोप है कि सुपरमार्केट के कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट की. इसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव हुआ, जिसमें दो Policeकर्मी घायल हो गए.
घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त Police बल तैनात कर दिया गया. Police ने दंगा मामले में दो केस दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
–
वीकेयू/वीसी