
चेन्नई, 17 फरवरी . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने राज्य Government के वर्ष 2026–27 के अंतरिम बजट पर तीखा हमला बोलते हुए इसे “खाली दस्तावेज” करार दिया है. पार्टी ने आरोप लगाया कि यह बजट सत्तारूढ़ डीएमके की वित्तीय कुप्रबंधन, अधूरे वादों और प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंथ्रन ने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि विधानसभा में पेश किया गया दस्तावेज कोई ठोस वित्तीय रोडमैप नहीं, बल्कि “खोखले गौरव का पत्र” है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में डीएमके Government ने जनता को बार-बार निराश किया है और अब लोग ऐसे “कमजोर प्रदर्शन” से हैरान नहीं होते.
उन्होंने दावा किया कि राज्य में Political परिवर्तन निकट है.
वरिष्ठ भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने बजट की सामग्री और प्रस्तुति के समय, दोनों पर सवाल उठाए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि खुद को तर्कवादी बताने वाली Government ने अमावस्या के दिन बजट पेश किया.
उन्होंने इसे डीएमके का “आखिरी बजट” बताते हुए आरोप लगाया कि Government ने चुनावी वादे पूरे नहीं किए, टैक्स बढ़ाए और राज्य को कर्ज के बोझ तले दबा दिया, जबकि सार्वजनिक धन के उपयोग पर पारदर्शिता नहीं दिखाई.
भाजपा के राष्ट्रीय सामान्य परिषद सदस्य के अन्नामलाई ने भी Government पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पेश यह बजट समाज के कई वर्गों की अनदेखी करता है, जैसे स्थायी नियुक्ति की मांग कर रहे सफाई कर्मचारी, समान वेतन की मांग करने वाले शिक्षक, Governmentी डॉक्टर और भर्ती में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवा.
अन्नामलाई ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आधिकारिक अनुमान के अनुसार 31 मार्च 2027 तक तमिलनाडु का कुल कर्ज 10.62 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. उन्होंने सवाल उठाया कि इतना बड़ा कर्ज किन मदों में खर्च हुआ और राज्य का ऋण बोझ इतनी तेजी से क्यों बढ़ा.
उन्होंने कोयंबटूर और मदुरै मेट्रो रेल परियोजनाओं की संशोधित परियोजना रिपोर्ट में देरी का भी मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि राज्य Government केंद्र पर दोष मढ़ रही है. साथ ही, उन्होंने कूम और अड्यार नदियों की सफाई के लिए की गई घोषणाओं के बावजूद जमीनी स्तर पर सुधार न दिखने का भी सवाल उठाया.
हालांकि, डीएमके Government की ओर से भाजपा के आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
–
डीएससी