टी20 वर्ल्ड कप: ये 3 खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगा सकते हैं टीम इंडिया की नैया पार

New Delhi, 21 फरवरी . टी20 वर्ल्ड कप 2026 में Sunday को India की भिड़ंत साउथ अफ्रीका के साथ होगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अपने विजय रथ को सुपर-8 राउंड में भी जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला Ahmedabad के Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. आइए, उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो इस अहम मुकाबले में अपने दमदार प्रदर्शन के बूते जीत दिला सकते हैं.

ईशान किशन: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का प्रदर्शन इस विश्व कप में अब तक कमाल का रहा है. ईशान 4 मैचों में 202 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 176 रन बना चुके हैं. Pakistan के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ईशान ने सिर्फ 44 गेंदों में 77 रनों की दमदार पारी खेली थी. ईशान पावरप्ले में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मैच का रुख India की तरफ मोड़ सकते हैं. Ahmedabad में टीम इंडिया को ईशान से एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

हार्दिक पांड्या: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. हार्दिक के पास Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में खेलने का काफी अनुभव है. आईपीएल में हार्दिक Gujarat टाइटंस की ओर से खेलते हुए इस मैदान पर काफी क्रिकेट खेल चुके हैं. हार्दिक इस विश्व कप में भी बल्ले और गेंद दोनों से लगातार अहम योगदान दे रहे हैं. भारतीय टीम हार्दिक से साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

वरुण चक्रवर्ती: वरुण चक्रवर्ती साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित होते हैं. India की तरफ से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट निकालने के मामले में वरुण दूसरे नंबर पर हैं. वरुण 8 मैचों में प्रोटियाज टीम के खिलाफ 22 विकेट निकाल चुके हैं. टी20 विश्व कप 2026 में भी वरुण ने India की ओर से अब तक सर्वाधिक विकेट हासिल किए. वरुण 4 मैचों में कुल 9 विकेट निकाल चुके हैं.

शुभम/आरएसजी

Leave a Comment