
New Delhi, 14 फरवरी . India और Pakistan के बीच टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है. महामुकाबला कहे जा रहे इस मैच को लेकर दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट फैंस रोमांचित हैं और बेसब्री से Sunday को मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं.
India ने अपने ग्रुप स्टेज के शुरुआती दोनों मैच यूएसए और नामीबिया के खिलाफ बड़े अंतर से जीते हैं. वहीं Pakistan ने भी यूएसए और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है. Pakistan टीम मैनेजमेंट और फैंस का दावा है कि अपने स्पिनरों शादाब खान, उस्मान तारिक और अबरार अहमद के दम पर वे Sunday को India के खिलाफ भी जीत दर्ज करेंगे.
Pakistan को अपने दावे के पहले इस हकीकत को नहीं भूलना चाहिए कि उनकी टीम के पास हमेशा से स्पिनर रहे हैं. इसके बावजूद टी20 में उसका प्रदर्शन India के सामने बेहद साधारण रहा है.
टी20 विश्व कप इतिहास की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं. भारतीय टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि Pakistan को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है. 1 मैच का परिणाम नहीं आया है. India ने Pakistan को हराकर ही टी20 विश्व कप 2007 का खिताब जीता था. Pakistan को एकमात्र जीत टी20 विश्व कप 2021 में मिली थी.
ओवर ऑल टी20 में India और Pakistan 17 बार एक दूसरे के सामने आए हैं. भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैच Pakistan ने जीते हैं. एक मैच टाई रहा है.
हाल ही में एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने Pakistan को तीन बार हराया. इन आंकड़ों को देखने के बाद India के सामने Pakistan कहीं भी स्टैंड नहीं करता. इसके बावजूद भारत-Pakistan मैच को महामुकाबला कहना सिर्फ हाइप बनाने का जरिया हो सकता है. क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. खासकर, टी20 में कोई भी टीम किसी को हरा सकती है, लेकिन आंकड़े India के पक्ष में हैं और विश्व कप में 6-1 का रिकॉर्ड अगले मैच के बाद 7-1 का हो जाए तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए.
–
पीएके