पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे सुवेंदु अधिकारी, समर्थकों में जश्न का माहौल

कोलकाता, 8 मई . पश्चिम बंगाल में भाजपा पहली बार Government बनाने जा रही है और इसके मुखिया सुवेंदु अधिकारी को चुना गया है. Friday को भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना गया. बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया.

सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने की खबर से उनके आवास पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों के अनुसार, मेहनत का फल भाजपा ने उन्हें दिया है.

कुछ लोगों ने से बातचीत की. एक स्थानीय निवासी ने कहा कि अच्छी बात है कि सुवेंदु दादा सीएम बनने वाले हैं. उन्होंने बहुत मेहनत की है, अब उसका फल मिल रहा है. हम लोग बहुत खुश हैं. मेरे घर के दादा Chief Minister बनने वाले हैं.

सीमा दास ने कहा कि बहुत खुशी हो रही है. मैं उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं देती हूं. भाजपा Government में सभी के लिए काम होगा. हम इस Government से महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की उम्मीद करते हैं.

शिवशंकर दास ने कहा कि बहुत खुशी हो रही है. यह सनातन की जीत है. ममता बनर्जी के कुशासन को हटाने के लिए यह जीत मिली है.

दूसरी ओर, भाजपा से नवनिर्वाचित विधायक दिलीप घोष ने कहा कि यह बहुत बड़ा और खुशी का दिन है. 75 साल बाद, लोगों ने कमल को खिलते हुए देखा है.

असम और पश्चिम बंगाल में एससी-एसटी के लिए आरक्षित सबसे ज्यादा सीटें जीतने पर भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक स्वप्न मजूमदार ने कहा कि जहां भी पिछड़ापन है, वहां लोगों ने भाजपा का समर्थन किया है, क्योंकि भाजपा जातिगत भेदभाव के आधार पर काम नहीं करती है.

पश्चिम बंगाल में भाजपा Government के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नवनिर्वाचित विधायक तरुणज्योति तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की मशहूर लाइन थी, ‘अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा.’ बंगाल में अब कमल खिल चुका है. हम सभी खुश हैं कि ‘गुंडा राज’ खत्म हो गया है और तानाशाही शासन का अंत हो गया है. 9 मई को एक राष्ट्रवादी पार्टी की Government बनने जा रही है, इसलिए हम खुश हैं.

नवनिर्वाचित विधायक सुब्रत ठाकुर ने कहा कि एससी और एसटी समुदायों ने पारंपरिक रूप से हमारा समर्थन किया है. जनता Prime Minister मोदी के नेतृत्व में विकास और प्रगति चाहती है.

BJP MP मनोज तिग्गा ने कहा कि पहली बार भाजपा की Government बन रही है. यह तय है कि आजादी के बाद के वर्षों में जो काम नहीं हुए थे, उन्हें अब भाजपा पूरा करेगी. कांग्रेस 60-70 सालों में जो हासिल नहीं कर पाई, उसे पीएम मोदी ने कर दिखाया है.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment