‘जना नायकन’ के लीक पर चिंतित हुए सुपरस्टार चिरंजीवी, सिनेमा को बचाने की लगाई गुहार

Mumbai , 10 अप्रैल . साउथ के सुपरस्टार और राजनीति में कदम रख चुके राजनेता विजय की राजनीति में कदम रखने से पहले की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ बीते काफी समय से चर्चा में बनी हुई है.

फिल्म की रिलीज डेट को बार-बार बदला जा रहा है, लेकिन अब फिल्म से जुड़े ऑनलाइन क्लिप social media पर लीक हो गए हैं, जिससे मेकर्स और Actor दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इसी कड़ी में सुपरस्टार चिरंजीवी ने Actor का सपोर्ट किया है और सभी से मिलकर सिनेमा को बचाने की गुहार लगाई है.

सुपरस्टार चिरंजीवी ने social media के जरिए रिलीज से पहले फिल्म के लीक होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है क्योंकि एक फिल्म को बनाने में पूरी टीम की मेहनत लगती है. Actor ने सिनेमा के ऊपर मंडराते पाइरेसी को खतरे को सिनेमा की ग्रोथ के लिए घातक बताया है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जना नायकन’ के दुर्भाग्यपूर्ण लीक होने से मैं बहुत चिंतित हूँ. सिनेमा विश्वास, मेहनत और कई लोगों के सामूहिक सपनों पर टिका है. ऐसी घटनाएँ हम सभी फिल्म जगत के लोगों को प्रभावित करती हैं और हमें याद दिलाती हैं कि अपनी रचनात्मक कृतियों की रक्षा करना कितना महत्वपूर्ण है.”

उन्होंने आगे लिखा, “मेरी संवेदनाएँ और समर्थन फिल्म टीम के साथ हैं. आइए हम सब मिलकर सिनेमा का सम्मान और संरक्षण करने की जिम्मेदारी लें. पाइरेसी को खत्म करो. सिनेमा बचाओ.”

Actor के ट्वीट का यूजर्स भी सपोर्ट कर रहे हैं और फिल्म के नुकसान पर चिंता भी जता रहे हैं. यूजर्स फिल्म निर्माता, केवीएन प्रोडक्शंस को टैग करते हुए वीडियो लीक करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर फिल्म के मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

बता दें कि social media पर विजय का एंट्री सीन और फिल्म का टाइटल क्रेडिट्स लीक हुई है. क्लिप में Actor की एंट्री दिखाई जा रही है, जिससे उनका लुक और फिल्म को लेकर बनाया गया सस्पेंस दोनों की खत्म हो चुका है. वीडियो देखकर लग रहा है कि सेट से जुड़े किसी शख्स ने ही फिल्म के कुछ सीन्स को लीक किया है.

पीएस/पीएम

Leave a Comment