एसआईआर के जरिए वोट से ज्यादा नागरिकता के मामलों में छेड़छाड़ की कोशिश: सपा प्रवक्ता

Lucknow, 8 जनवरी . Samajwadi Party की प्रवक्ता सुमैया राणा ने Maharashtra के मंत्री नितेश राणे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं की तरफ से ‘वोट जिहाद’ जैसे शब्द बोले जाते हैं, लेकिन असल में सत्ता में आने के लिए भाजपा धांधली करती है. उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए वोट से ज्यादा नागरिकता के मामलों में छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है.

सपा प्रवक्ता सुमैया राणा ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि बिहार चुनाव से पहले एसआईआर का काम शुरू हुआ था. उसी समय Haryana में पाया गया था कि मतदाता सूची में एक विदेशी महिला भी शामिल थी. इसी तरीके से अन्य राज्यों से खबरें आईं.

इसी बीच, सपा प्रवक्ता ने जेएनयू में पिछले दिनों हुई नारेबाजी को गलत ठहराया. हालांकि, भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “गलत नारे नहीं लगाने चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी नेता के खिलाफ नारे लगे हैं तो वह राष्ट्र के खिलाफ हैं. राष्ट्र सभी के लिए सर्वोपरि रहा है और यह रहना भी चाहिए, लेकिन ऐसा न हो कि किसी एक व्यक्ति को राष्ट्र बनाकर पेश करने लगें.”

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में पथराव की घटना पर एसटी हसन का बचाव करते हुए सपा प्रवक्ता ने कहा, “Government एक वर्ग पर बर्बरता करने का काम कर रही है. यह सच है कि आधे से ज्यादा मामले अफवाहों पर उलझते हैं. अफवाहों के कारण ही पथराव जैसी वारदातें होती हैं. लेकिन सवाल यह है कि अफवाहों के जरिए एक ही वर्ग के लोगों को क्यों आक्रोशित किया जाता है?”

प्रवक्ता सुमैया राणा ने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना Government की जिम्मेदारी है, ताकि इस तरह की वारदातें न हों.

तुर्कमान गेट मामले में सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम आने पर उन्होंने कहा, “Government अपनी नाकामियां Government पर डालना चाहती है. यह भाजपा का पुराना पैंतरा रहा है. Government किसी न किसी तरीके से विपक्ष को घेरने की कोशिश करेगी. लेकिन जांच ईमानदारी से होनी चाहिए. सारी चीजें निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए.”

डीसीएच/

Leave a Comment