
Lucknow, 25 मार्च ( ). Samajwadi Party (सपा) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए महिला नेतृत्व को नई जिम्मेदारी सौंपी है.
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद फूलन देवी की बहन रुक्मणी निषाद को समाजवादी महिला सभा, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. Samajwadi Party द्वारा की गई यह नियुक्ति आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है.
रुक्मणी निषाद को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से न केवल महिला संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है, बल्कि निषाद समुदाय में भी पार्टी की पकड़ मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है.
रुक्मणी निषाद लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और Political गतिविधियों में सक्रिय रही हैं. पार्टी के साथ उनका जुड़ाव उन्हें जमीनी हकीकत से जोड़ता है, जिसे देखते हुए नेतृत्व ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.
माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से महिला कार्यकर्ताओं के बीच नई सक्रियता आएगी और संगठनात्मक विस्तार को गति मिलेगी. नई जिम्मेदारी संभालने के बाद रूक्मणी निषाद प्रदेशभर में महिला इकाइयों को सक्रिय करने, महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर देंगी. साथ ही आगामी चुनावों में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी विशेष अभियान चलाया जाएगा.
Political जानकारों का मानना है कि सपा का यह कदम सामाजिक समीकरण साधने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. निषाद समाज के साथ-साथ महिला मतदाताओं को साधने की रणनीति के तहत यह फैसला अहम माना जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि फूलन देवी का Political सफर संघर्षों से भरा रहा. 1990 के दशक में राजनीति में सक्रिय होने के बाद उन्होंने मिर्जापुर से Samajwadi Party के टिकट पर दो बार Lok Sabha चुनाव जीतकर अपनी मजबूत पहचान बनाई थी.
–
विकेटी/डीकेपी