
Mumbai , 2 मार्च . Samajwadi Party (सपा) के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर कहा कि जिस तरह एक 85-86 साल के लीडर को मार दिया गया है, उनके परिवार के लोगों को मार दिया गया है, इसकी निंदा तो होनी चाहिए. यह बहुत बड़ा जुर्म हो रहा है.
सपा नेता ने Mumbai में मीडिया से बातचीत के दौरान पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर कहा कि हम नहीं जानते कि उन्हें लड़ाई का पता था या नहीं पता था. पीएम मोदी वहां गए. इतनी बड़ी जंग होने वाली है. वह इजरायल में थे, तो क्या इस पर चर्चा नहीं हुई होगी? मैं India Government से कहना चाहता हूं कि इस जंग को रुकवाने की कोशिश करनी चाहिए. वहां की लड़ाई का बड़ा नुकसान India को भुगतना पड़ सकता है.
सपा नेता ने कहा कि मैं इसकी खुली निंदा करता हूं. इससे पहले इजरायल ने वर्षों तक लाखों लोगों को, छोटे-छोटे बच्चों को, औरतों को जिस तरह मारा है, दुनिया तमाशा देखती रही है. यूएनओ किस लिए बनाया गया था? यदि कोई प्रॉब्लम है तो वहां बैठकर चर्चा होती है, लेकिन इजरायल और अमेरिका ने मिलकर जिस तरह हमला किया, उसकी पूरी दुनिया में निंदा हो रही है.
उन्होंने कहा कि जो लोग भी जंग शुरू कर रहे हैं, उस जंग को रुकवाने के लिए India को आगे आना बहुत जरूरी है.
सपा नेता ने कहा कि राम मनोहर लोहिया जी का कहना था कि हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश, Pakistan, नेपाल, और श्रीलंका को मिलाकर एक महासंघ बनाना चाहिए. इस महासंघ से आपसी रिश्ते बेहतर होने चाहिए. इनका आना-जाना फ्री होना चाहिए. अगर यह रिश्ता मजबूत हुआ तो अमेरिका की जो दादागिरी है, वह नहीं चल सकती.
रमजान में होली पर्व को लेकर सपा नेता ने कहा कि रमजान हो या न हो, भाईचारा देश में रहना चाहिए. होली का त्योहार है, बिल्कुल अच्छी तरह मनाया जाए. हम उन्हें बधाई देते हैं. जबरदस्ती किसी पर रंग लगाना शोभा नहीं देता है. मस्जिद के बाहर रंग नहीं खेलना चाहिए. देश की आपसी भाईचारा को कमजोर करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.
–
डीकेएम/एबीएम