सपा के पास जमीनी समर्थन नहीं, यादव-मुस्लिम भाजपा के साथ: ओपी राजभर

मऊ, 2 अप्रैल . योगी Government में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने Thursday को Samajwadi Party और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया. दादरी में आयोजित रैली के बाद सपा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि Samajwadi Party को जमीनी स्तर पर वास्तविक समर्थन नहीं मिल रहा है, जबकि एनडीए के सहयोगी दलों का वोटर बेस अधिक मजबूत है.

दादरी रैली का जिक्र करते हुए मंत्री राजभर ने कहा कि उन्होंने खुद देखा कि पूर्वांचल के कई हिस्सों से लोग रैली में पहुंचे थे. स्थानीय स्तर के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग दादरी पहुंचे, जो एनडीए के समर्थन को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि इस तरह की भीड़ यह संकेत देती है कि गठबंधन के पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है. अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि पार्टी के पास ऐसा कोई नेता नहीं है जो पूरे प्रदेश में प्रभावी तरीके से वोट दिला सके. उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में यादव और मुस्लिम समुदाय के लोग अब भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं, जो आने वाले चुनावों में बड़ा असर डाल सकता है.

गुर्जर समाज को लेकर मंत्री राजभर ने कहा कि गुर्जर समाज धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है और भगवान राम व कृष्ण में गहरी श्रद्धा रखता है, जबकि उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव इन आस्थाओं के प्रति स्पष्ट रुख नहीं रखते. राजभर ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान Samajwadi Party के रुख का जिक्र करते हुए कहा कि जब विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों को राम मंदिर जाने का आग्रह किया, तब अखिलेश यादव ने उसका बहिष्कार किया. उन्होंने यह भी कहा कि मथुरा जाने से भी वे कतराते हैं.

राजभर ने आगे कहा कि Samajwadi Party के अंदर ही ऐसी स्थिति बन रही है कि उसके अपने लोग उनकी Government बनने नहीं देंगे. उनके मुताबिक, विभिन्न वर्गों के लोग अपने-अपने स्तर पर Political समीकरण बना रहे हैं और ऐसे में Samajwadi Party की स्थिति कमजोर होती जा रही है. वहीं, एनडीए को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेताओं के पास अपना-अपना मजबूत वोट बैंक है, जबकि Samajwadi Party के नेताओं के पास वैसा जनाधार नहीं दिखता. उन्होंने यह भी कहा कि अगर Samajwadi Party को वास्तविक समर्थन प्राप्त होता, तो उनके खिलाफ बहिष्कार जैसे वीडियो सामने नहीं आते.

social media का हवाला देते हुए राजभर ने दावा किया कि उन्होंने कई ऐसे वीडियो देखे हैं, जिनमें गुर्जर समाज के लोग Samajwadi Party का विरोध करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पार्टी के पास मजबूत समर्थन है, तो इस तरह के विरोध के दृश्य क्यों सामने आ रहे हैं.

पीएसके

Leave a Comment