सोमी अली ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम करने का बताया कारण, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Mumbai , 3 अप्रैल . 90 के दशक में Actress सोमी अली Bollywood का जाना माना नाम हुआ करती थीं. Actress ने Friday को इंस्टाग्राम पर अपने पसंदीदा को-स्टार और मेंटर मिथुन चक्रवर्ती को पोस्ट के जरिए याद किया.

सोमी ने मिथुन के साथ अपने एक पुराने सीन को शेयर किया और उसमें मशहूर गाना ‘जिम्मी जिम्मी’ भी ऐड किया. पोस्ट में सोमी ने लिखा, “मेरे पसंदीदा सह-कलाकार, मेरे गुरु, एक बेहतरीन इंसान, असाधारण प्रतिभा के धनी और बिल्कुल अहंकारहीन. मैंने जानबूझकर जितनी भी फिल्में कीं, उनमें से सबसे ज्यादा मिथुन दा के साथ की थीं. मैं उन्हें बहुत याद करती हूं और पर्दे पर बिताए हमारे पलों और मियामी की एक भोली-भाली लड़की को उन्होंने जो ज्ञान दिया, उसे कभी नहीं भूलूंगी. आप हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगे और आपके लिए मेरी प्रार्थनाएं हमेशा रहेंगी.”

90 के दशक में सोमी अली ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था. उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर की और दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुईं. मिथुन चक्रवर्ती उस समय डिस्को डांसर और एक्शन हीरो के रूप में जाने जाते थे. दोनों Actorओं के बीच स्क्रीन पर अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली थी.

सोमी और मिथुन ने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘यार गद्दार’, सस्पेंस फिल्म ‘तीसरा कौन’ और इसके अलावा ‘कृष्णा अवतार’ शामिल है.

यार गद्दार : साल 1994 में रिलीज की गई फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती (इंस्पेक्टर शंकर) और सोमी अली (शशि) प्रेमी-प्रेमिका की भूमिका में थे. मिथुन एक ईमानदार Police अधिकारी थे, जबकि सोमी अली एक बार डांसर का किरदार निभा रही थीं, जो अपराधियों के बार में काम करती थी.

तीसरा कौन: 1994 की फिल्म ‘तीसरा कौन’ में मिथुन चक्रवर्ती और सोमी अली साथ दिखे थे. मिथुन ने Police अधिकारी की भूमिका निभाई, जबकि सोमी अली चंकी पांडे के साथ मुख्य भूमिका में थीं. मिथुन फिल्म में एक रहस्य को सुलझाने वाले मुख्य जासूस/Police वाले थे.

‘कृष्णा अवतार’: 1996 की फिल्म ‘कृष्ण अवतार’ में मिथुन चक्रवर्ती (किशन) और सोमी अली (तुलसी) ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थी. इस फिल्म में मिथुन ने एक ईमानदार वकील की भूमिका निभाई थी, जबकि सोमी अली उनकी प्रेमिका रुचि और पत्नी के रूप में दिखाई गई हैं.

एनएस/वीसी

Leave a Comment