Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आपदा,राष्ट्रीय

सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या 22 पहुंची, मलबे में फंसे अन्य कर्मचारियों की तलाश जारी

सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या 22 पहुंची, मलबे में फंसे अन्य कर्मचारियों की तलाश जारी

गंगटोक, 23 जुलाई . दक्षिण सिक्किम में समरडुंग टनल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि टनल से अब तक 22 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि मलबे में फंसे बाकी कर्मचारियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है.

एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में रात भर भी तलाशी और बचाव अभियान जारी रहा. ताजा Governmentी जानकारी के अनुसार, बचाव एजेंसियों ने Wednesday देर रात अभियान तेज किया. आसनसोल की ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की दूसरी बचाव टीम रात करीब 10 बजे घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत मिशन में शामिल हो गई. वे इस मुश्किल मिशन में मदद के लिए अतिरिक्त तकनीकी विशेषज्ञता और उपकरण भी साथ लाए.

घटना के बाद से ही, भारी मशीनरी और तकनीकी बचाव उपकरणों से लैस टीमें टनल में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं. राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ), ईसीएल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमों ने बेहद खतरनाक हालात में काम किया. रेस्क्यू टीमों ने फंसे हुए बाकी मजदूरों को निकालने की कोशिश में आधी रात तक अभियान जारी रखा.

राज्य Government, जिला प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियां इस अभियान पर बारीकी से नजर रख रही हैं. राज्य Government ने इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है और ऑपरेशन में लगे बचाव कर्मियों को हर जरूरी सहायता देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है.

हादसा Tuesday दोपहर लगभग करीब 3 बजे हुआ था. यह टनल तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना के तहत पटेल इंजीनियरिंग की ओर से बनाई जा रही है. जानकारी सामने आई कि टनल के भीतर अचानक भूस्खलन हुआ, जिसके कारण सुरंग का एक हिस्सा मलबे से भर गया और कई मजदूर अंदर फंस गए. हादसे के समय टनल में निर्माण कार्य चल रहा था.

–

डीसीएच/

Share