शिवसेना प्रवक्ता ने ‘लाड़की बहना योजना’ पर विपक्ष के आरोप को बताया बेबुनियाद

Mumbai , 4 अप्रैल . शिवसेना प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने Saturday को Maharashtra Government की प्रमुख कल्याणकारी योजना ‘लाड़की बहना योजना’ का जोरदार बचाव किया है. उन्होंने विपक्ष के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया.

हेगड़े ने से बात करते हुए कहा, “लाड़की बहना योजना हमारी Government का एक प्रमुख कार्यक्रम है. केवाईसी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल तय की गई है. विपक्ष के आरोपों में कोई दम नहीं है. इस योजना के लिए Government ने लगभग 26,000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है. अगस्त 2024 से चल रही इस योजना के तहत हर लाभार्थी महिला को प्रतिमाह 1,500 रुपए दिए जा रहे हैं.”

शिवसेना प्रवक्ता ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईंधन आपूर्ति को लेकर भी Government का पक्ष रखा. उन्होंने कहा, “एक जापानी जहाज ईंधन लेकर India की ओर रवाना हुआ है. साथ ही India का एक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से निकलकर India आ रहा है. Prime Minister Narendra Modi ने ईरान के President से बात की थी, जिसके प्रयास से पहले भी दो जहाज होर्मुज से निकले थे. India में ईंधन और गैस की कोई कमी होने वाली नहीं है. इसका पूरा श्रेय Prime Minister मोदी और उनकी Government को जाता है.”

अधीर रंजन चौधरी के हालिया बयान पर भी शिवसेना ने तीखा हमला बोला. हेगड़े ने कहा, “टीएमसी की मुसलमान वोट बटोरने की रणनीति पर अधीर रंजन चौधरी ने जो बयान दिया है, वह बहुत गलत है. उन्होंने कहा कि जहां जीतने का चांस है, वहां मुसलमान टीएमसी को वोट देगा और जहां कांग्रेस को चांस है, वहां कांग्रेस को. यह बयान राज्य को तोड़ने वाला है. जनता मतदान काम के आधार पर करती है, न कि धर्म के आधार पर.”

Samajwadi Party की युवा सांसद इकरा चौधरी के सुझाव पर भी कृष्ण हेगड़े ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बाल विकास पर Lok Sabha के एक दिन को समर्पित करने का सुझाव अच्छा है, लेकिन Lok Sabha की कार्यवाही का प्रबंधन सचिवालय द्वारा एजेंडा और समय-अनुसार किया जाता है. उन्होंने कहा कि इकरा चौधरी के पिता भी पूर्व सांसद रह चुके हैं, इसलिए उन्हें संसदीय प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए.

एससीएच

Leave a Comment