शहनाज गिल का समर लुक वायरल, पंजाबी सूट में नदी किनारे दिखाईं कातिलाना अदाएं

Mumbai , 6 मार्च . मार्च के शुरू होने के साथ ही गर्सी का एहसास होने लगा है. इसी बीच ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ कहे जाने वाली Actress शहनाज गिल ने Friday को अपने social media हैंडल इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खूबसूरत शॉर्ट वीडियो शेयर किया है, जिससे इंटरनेट का तापमान बढ़ गया.

शहनाज ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “उफ गर्मी.” Actress के इस रील को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जिसमें Actress मैरून रंग की सिंपल पंजाबी सूट में काफी प्यारी लग रही है. लुक को उन्होंने सैंडल की बजाय सफेद रंग के जूते के साथ पेयर किया है. इसी के साथ धूप से बचने के लिए Actress ने सनग्लास के साथ हाथ में काले रंग का छाता पकड़ा हुआ है.

वीडियो में शहनाज खुले मैदान में किसी नदी के किनारे दिख रही हैं, जिसमें वे अलग-अलग पोज और कातिलाना अदाएं दिखाते पंजाबी गाने पर वाइब कर रही हैं. Actress के social media पोस्ट ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है.

Actress के पोस्ट पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं. वहीं लोग कमेंट्स के माध्यम से लगातार शहनाज पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “कृपया कनाडा में भी थोड़ी गर्मी भेजिए शहनाज गिल, आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं और हमें आप पर बहुत गर्व है.”

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल एक भारतीय Actress, मॉडल और गायिका हैं, जिनका जन्म 27 जनवरी, 1994 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था. बिग बॉस हाउस में अपनी सादगी और चुलबुले स्वभाव से उन्होंने लोगों के बीच असल पहचान बनाई. शहनाज गिल ने पंजाबी और हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है.

शहनाज ने 2023 में ‘किसी का भाई किसी की जान’ मूवी के साथ Bollywood में डेब्यू किया. आज के समय में शहनाज एक social media सेंसेशन है, जिनके फैंस देश से लेकर विदेशों तक फैले हुए हैं. एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी सक्रिय रहती हैं. वे आए दिन फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं.

डीके/वीसी

Leave a Comment