
राजकोट, 21 दिसंबर . Gujarat के राजकोट में Sunday को ‘सशक्त नारी मेला’ का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस मेले में 100 से अधिक महिलाओं ने स्वदेशी वस्तुओं के स्टॉल लगाए.
पीएम मोदी के स्वदेशी अभियान से प्रेरित यहां लोकल वस्तुओं की खरीदारी करने आई महिलाओं ने कहा कि Government की यह बहुत अच्छी पहल है. इस मेले में आकर बहुत अच्छा लगा है. हम लोगों से अपील करते हैं कि वे मेले में आएं और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर स्वदेशी अभियान को सफल बनाते हुए India को आत्मनिर्भर बनाने के मार्ग को मजबूत बनाएं.
इस मेले के जरिए Government का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है. आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों से महिलाओं ने यहां पर अपने स्टॉल लगाए. खास बात यह है कि स्टॉल लगाने के लिए उन्हें किसी भी तरह की फीस नहीं देनी पड़ी. Government की ओर से निशुल्क तौर पर स्टॉल मुहैया कराए गए. यहां पर महिलाओं ने हाथों से बने उत्पादों को प्रदर्शनी के लिए रखा.
मेले के बारे में जिला प्रशासन के अधिकारी वीरेंद्र बसिया ने बताया कि मेले में ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है. यह मेला Gujarat Government की ओर से आयोजित किया जा रहा है. यहां 100 स्टॉल हैं, जिनमें से छह स्टॉल फूड के हैं. किसी भी स्टॉल के लिए पैसा नहीं लिया जाता. बल्कि मेले में शामिल होने वाली महिलाओं के रहने की व्यवस्था भी की जाती है.
स्टॉल संचालक कृष्णा ने बताया कि हमारा ‘माटी’ स्टॉल अच्छा चल रहा है. दो-तीन गुना ज्यादा बिक्री हो रही है. स्टॉल मुफ्त मिलता है. माटी कला के बारे में जानकारी मिलती है और यह अच्छा लगता है. हमें अपने प्रोडक्ट बेचने के अलग-अलग जरिए मिलते हैं. माटी कला को प्रोत्साहन मिलना चाहिए. स्वदेशी अभियान बहुत अच्छा है. मैं मां की मदद करती हूं और परिवार को आर्थिक लाभ भी होता है.
डॉ. जिनल ने बताया कि राजकोट में ‘समस्त नारी मेला’ के रूप में जो प्लेटफॉर्म मिला है, वह नारी शक्ति के प्रदर्शन का बेहतरीन मंच है. महिलाएं अपनी कला और शक्ति को यहां प्रदर्शित कर सकती हैं. कोई भी गतिविधि या गुणवत्ता हो, इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं. यह सभी तरह की महिलाओं के लिए बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है. यहां बहुत सारे प्रोडक्ट्स हैं. महिलाएं अपनी पसंद की एक्टिविटी खुद के लिए कर सकती हैं. सभी महिलाओं को इस मेले में आना चाहिए.
–
डीकेएम/एबीएम