शाहरुख खान के ‘मन्नत’ को जमींदोज कर देना चाहिए: राज के. पुरोहित

Mumbai , 2 जनवरी . बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति हो रही हिंसा के बीच फिल्म स्टार शाहरुख खान बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान की वजह से विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. साधु-संतों के बाद अब राजनीति के गलियारों में भी किंग खान का विरोध शुरू हो गया है. भाजपा नेता राज के. पुरोहित ने Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस से मांग कर दी है कि शाहरुख खान के बंगले मन्नत को जमींदोज कर देना चाहिए.

Mumbai में से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि शाहरुख खान को शर्म आनी चाहिए. उन्हें तुरंत उस बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम से हटा देना चाहिए. बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को मारा जा रहा है और शाहरुख खान बांग्लादेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करते हैं. शाहरुख खान बताएं उनकी भावना क्या है? India में रहने के बावजूद बांग्लादेश का गीत गाते हैं.

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता को शाहरुख खान की फिल्में बॉयकॉट करनी चाहिए. मैं अपील करता हूं कि शाहरुख खान की फिल्में न देखें, तभी वे सुधरेंगे.

पालघर में “कश्मीर बनेगा Pakistan” नारे पर उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि हिंदुस्तान के कोने में रहने वाले यह असामाजिक तत्व कश्मीर को Pakistan बनाने की सोच रखते हैं. यह देश के साथ विश्वासघात है. खान यहां खाते हैं, गीत Pakistan का गाते हैं. ऐसे तत्वों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने नारे लगाए हैं.

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार बांग्लादेश के गीत गाने वाले शाहरुख खान का बंगला नहीं रहना चाहिए. मन्नत को गिराना चाहिए.

बीएमसी चुनाव और मेयर को लेकर हो रहे विवाद पर भाजपा नेता ने कहा कि वारिस पठान जैसे लोगों के पास कोई काम नहीं है, इसीलिए वे ऐसा बयान देते हैं. उनकी एक सीट आने वाली नहीं है. Mumbai में वजूद और नाम चर्चा लाने के लिए वे ऐसे बयान देते हैं.

कर्नाटक के एक सर्वे में ईवीएम पर 83 फीसदी से ज्यादा लोगों के भरोसे के दावे पर भाजपा नेता राज के. पुरोहित ने कहा कि राहुल गांधी बेरोजगार हैं. उनके पास काम-धंधा नहीं है. एलओपी पद का सदुपयोग नहीं करते. वे India से बाहर जाकर देश की बदनामी करते हैं. कभी कहते हैं कि वोटों की चोरी हो रही है, तो कभी कहते हैं कि संविधान खतरे में है. असल में वे सिर्फ नौटंकी करते हैं. कभी अपने मुद्दों पर अडिग नहीं रहते. कर्नाटक की रिपोर्ट साफ करती है कि यह सिर्फ बेवजह का मुद्दा है. भविष्य में राहुल गांधी को विचार करना चाहिए.

बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर राज के. पुरोहित ने कहा कि बांग्लादेश के विरुद्ध आंदोलन करना होगा, क्योंकि वहां चुन-चुनकर हजारों भारतीयों को मार दिया गया. Pakistan से कटकर बांग्लादेश बना तो उस वक्त पौने दो करोड़ हिंदू बांग्लादेश में थे, आज 54 लाख बचे. बाकी हिंदुओं को मार दिया गया. अभी भी एक सप्ताह में कई हिंदुओं को मार दिया गया. बांग्लादेश की Government को समझना चाहिए कि India हमेशा उसके साथ रहा है, लेकिन जिस तरह से वहां बर्ताव किया जा रहा है, यह गलत है.

बीएमसी चुनाव को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि तैयारियां बहुत अच्छे से चल रही हैं. एक बड़ी जनसभा होगी जिसमें महायुति की उपलब्धियों को बताया जाएगा और पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हुए हैं.

शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस के गठबंधन पर भाजपा नेता ने कहा कि यह उनके परिवार का मामला है. दोनों भाई साथ आएं या अलग रहें, इससे आम लोगों को क्या फायदा होगा? इससे आम जनता की कौन सी समस्या हल होगी? मुझे नहीं लगता है कि दोनों के आने से कोई लाभ होने वाला है, लेकिन लोग तो पूछ रहे हैं कि इतने दिन दूर क्यों थे?

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment