
बीजिंग, 23 मई . ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच Pakistan के Prime Minister शहबाज शरीफ Saturday को चार दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे हैं. Pakistan के Prime Minister कार्यालय के अनुसार, झेजियांग प्रांत के वाइस गवर्नर शू वेंगुआंग ने हांग्जो शियाओशान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पीएम शहबाज का स्वागत किया. इस दौरे का मुख्य मकसद चीन-Pakistan आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के फेज 2 में सहयोग को आगे बढ़ाना है.
इस दौरान Pakistan में चीन के राजदूत जियांग जैदोंग और इस्लामाबाद के दूत खलील हाशमी भी मौजूद थे. पीएम शहबाज का ये दौरा 26 मई तक चलेगा.
Pakistan के विदेश मंत्री इशाक डार को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम शहबाज के इस दौरे को लेकर बताया गया कि Prime Minister के साथ डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार, प्लानिंग मिनिस्टर अहसान इकबाल, सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार, आईटी मंत्री शजा फातिमा ख्वाजा और स्पेशल असिस्टेंट तारिक फातेमी भी शामिल हैं.
Prime Minister हांग्जो में झेजियांग प्रांत के पार्टी सचिव से मिलेंगे. वह सीपीईसी फेज 2 के तहत Pakistanी और चीनी कंपनियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए रखे गए एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे. इस दौरान दोनों देशों में एग्रीमेंट्स और एमओयू एक्सचेंज होगा.
पीएम शहबाज बीजिंग में चीन के President शी जिनपिंग और Prime Minister ली कियांग से मुलाकात करेंगे. Prime Minister Pakistan-चीन कूटनीतिक संबंधों की 75वीं सालगिरह मनाने के लिए चाइनीज पीपल्स एसोसिएशन फॉर फ्रेंडशिप विद फॉरेन कंट्रीज द्वारा होस्ट किए गए एक रिसेप्शन में शामिल होंगे.
Prime Minister के चीन दौरे से Pakistan-चीन रिश्तों में नए आयाम जुड़ेंगे, खासकर सीपीईसी फेज 2 के तहत Pakistanी और चीनी कंपनियों के साथ सहयोग बढ़ेगा.
Pakistanी विदेस मंत्रालय ने कहा, “दोनों पक्ष पॉलिटिकल, इकोनॉमिक और स्ट्रेटजिक डोमेन में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे, जिसमें खास तौर पर सीपीईसी के उच्च स्तरीय विकास, व्यापार, निवेश, औद्योगिक सहयोग, कृषि के मॉडर्नाइजेशन, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान और तकनीक और लोगों के बीच एक्सचेंज पर फोकस होगा.” Prime Minister अपना दौरा हांग्जो से शुरू करेंगे, जहां वे Pakistan-चीन बी2बी इन्वेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे.
–
केके/वीसी