
किश्तवाड़, 7 अप्रैल . असम और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर जहां तमाम Political दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. ऐसे में जम्मू-कश्मीर से भाजपा विधायक शगुन परिहार ने दावा कर दिया है कि भाजपा दोनों जगहों पर Government बनाने जा रही है.
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के एक बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि अगर ममता बनर्जी की राजनीति लोगों के खून से चलती है, तो मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि भाजपा बंगाल और असम विधानसभा चुनाव जीतेगी.
कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए शगुन परिहार ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा परिवारवाद की राजनीति रही है. पीएम मोदी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं. उन्हें पता है कि गरीबी क्या होती है, इसीलिए वे लगातार गरीबों को उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं. उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना सहित अन्य लाभकारी योजना लाए. राहुल गांधी कभी गरीबों का दर्द नहीं समझ सकते हैं, क्योंकि वे चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए.
महिला आरक्षण बिल पर शगुन परिहार ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने देश के विकास के लिए बहुत कुछ किया है और मेरा मानना है कि महिलाओं की भागीदारी भी उस विजन का एक अहम हिस्सा है जिसे वह आगे बढ़ा रहे हैं. उनके नेतृत्व में, 2047 तक एक विकसित India का सपना पूरा होगा और इसमें महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी. हम Prime Minister के इस फैसले से बहुत खुश हैं.
महिला आरक्षण बिल पर BJP MP बांसुरी स्वराज ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है. उन्होंने जो कुछ भी कहा है, उसे पूरा किया है. ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लाकर भाजपा ने राज्य विधानसभाओं और संसद में 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया है. हमने लोगों से वादा किया था कि इसे 2029 तक लागू कर दिया जाएगा. मैं Prime Minister को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने इस विजन को आगे बढ़ाने और इस अधिनियम को लागू करने के लिए इस महीने संसद का विशेष सत्र बुलाया है.
बंगाल चुनाव को लेकर BJP MP ने कहा कि पश्चिम बंगाल अब निर्णायक परिवर्तन के लिए तैयार है. यही जनविश्वास पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय का आधार बनेगा.
–
डीकेएम/वीसी