
New Delhi, 24 मई . अमेरिकी स्वतंत्रता और उत्कृष्टता के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर New Delhi स्थित रूजवेल्ट हाउस में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया. India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि इस अवसर पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मेजबानी करना उनके लिए गर्व की बात है.
India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “India में अमेरिकी स्वतंत्रता और उत्कृष्टता के 250 वर्ष पूरे होने का जश्न! आज शाम रूजवेल्ट हाउस में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मेजबानी करके हमें बेहद खुशी हो रही है. इस शानदार समारोह में India Government और व्यापार जगत से हमारे मित्र और सहयोगी शामिल हैं, जिनमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पीयूष गोयल, विक्रम मिस्री और तरनजीत सिंह संधू भी शामिल हैं.”
गोर ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “मेरी मित्र और राजनेता सैदा मिर्ज़ियोयेवा का बहुत-बहुत धन्यवाद, जो आज शाम विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सम्मान में आयोजित विशेष रात्रिभोज में शामिल होने के लिए ताशकंद से यहां आईं. उज़्बेकिस्तान के साथ हमारा सहयोग अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है.”
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो Saturday को पहली बार आधिकारिक दौरे पर India पहुंचे. New Delhi पहुंचने के बाद रुबियो ने Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंध भी भारत-अमेरिका रिश्तों को और मजबूत कर रहे हैं.
रुबियो ने कहा, “दोनों नेताओं के बीच संबंध पहले कार्यकाल से ही मजबूत रहे हैं, जब President ट्रंप को India आने का अवसर मिला था. यह रिश्ता अब दूसरे कार्यकाल में भी जारी है और दोनों नेताओं के बीच गहरा जुड़ाव साफ दिखाई देता है. ये दोनों गंभीर नेता हैं, जो केवल अल्पकालिक नहीं, बल्कि दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ काम कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा कि India और अमेरिका के बीच साझेदारी कई ऐसे क्षेत्रों में गहरी हुई है, जो अक्सर सुर्खियों में नहीं आते, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण और स्थायी हैं.
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो चार दिवसीय India दौरे पर पहुंचे हैं. Sunday शाम दूतावास में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद वह Monday , 25 मई को सुबह 9 बजे आगरा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे jaipur में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.
अपने दौरे के आखिरी दिन Tuesday , 26 मई को सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर वह New Delhi पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे फैमिली फोटो कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर सुबह 9 बजे हैदराबाद हाउस में आयोजित क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे. सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा. इसके बाद सुबह 11 बजे मार्को रुबियो अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे.
–
एवाई/एएस