
New Delhi, 14 जनवरी . Prime Minister Narendra Modi Wednesday को Union Minister एल मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल समारोह में शामिल हुए. यहां उन्होंने तमिल रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के शामिल होने पर साउथ एक्टर सरथ कुमार ने खुशी जाहिर की.
सरथ कुमार ने कहा, ”Prime Minister के साथ पोंगल मनाना गर्व और आनंद का विषय है. मुझे सच में बहुत खुशी है. इस तरह के आयोजन देश में खुशी, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. पोंगल का पर्व लोगों को जोड़ने वाला पर्व है, और Prime Minister की मौजूदगी से इसका महत्व और बढ़ गया है.” उन्होंने कहा, ”यह क्षण पूरे देश के लिए आनंद और उल्लास का संदेश लेकर आया है.”
पोंगल समारोह में Prime Minister ने पारंपरिक तरीके से सूर्य देव को नमन किया और पोंगल से जुड़े धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया. इसके बाद, उन्होंने गौ सेवा करते हुए गाय और बछड़ों को चारा खिलाया और उनकी पूजा की.
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Prime Minister ने कहा, ”पोंगल केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का उत्सव है. प्रकृति का सम्मान केवल शब्दों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए.”
Prime Minister ने कहा, ”पोंगल आज एक वैश्विक पर्व बन चुका है और तमिल संस्कृति की सुगंध पूरी दुनिया में फैल रही है. पोंगल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करता है.”
Prime Minister ने देशभर में मनाए जा रहे मकर संक्रांति और माघ बिहू जैसे त्योहारों का जिक्र करते हुए सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.
पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख फसल उत्सव है, जो हर साल जनवरी महीने में मनाया जाता है. यह पर्व मुख्य रूप से चार दिनों तक चलता है, जिसमें भोगी पोंगल, सूर्य पोंगल, मट्टू पोंगल और कानूम पोंगल शामिल हैं. यह त्योहार सूर्य देव, प्रकृति, पशुधन और किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है.
–
पीके/एबीएम